Ro no D15139/23

भौतिक सत्यापन के बाद रिकार्ड में हेराफेरी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

धान खरीदी केंद्रो में 7 से शुरू हो गया है भौतिक सत्यापन, 31 जनवरी तक चलेगा
खरीदी केंद्रो से जल्द करवाएं धान का उठाव

रायपुर, 8 जनवरी 2025। आज कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रास सोसायटी सभाकक्ष में धान खरीदी केंद्रो के भौतिक सत्यापन के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि यदि धान खरीदी के दौरान भौतिक सत्यापन के बाद रिकार्ड में कोई हेराफेरी या अनियमितताएँ पाई जाती हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्यापन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और इसे 31 जनवरी तक पूरा किया जाए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में 7 जनवरी से भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह सत्यापन सुनिश्चित करेगा कि सभी किसानों का धान सही तरीके से खरीदा जा रहा है और कोई अनियमितता नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि धान का उठाव जल्द से जल्द करें ताकि केंद्रों पर बोझ कम किया जा सके और खरीदी प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जा सके। बैठक में जिले के सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए और किसानों की सुविधा के लिए सभी तैयारियों को पूरी तरह से सुनिश्चित करने की बात कही गई। कलेक्टर ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन तत्पर रहेगा। वहीं विभागीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीदी केंद्रो का निरीक्षण दल द्वारा तीन बार भौतिक सत्यापन किया जाएगा। पहले चरण में 7 से 14 जनवरी, दूसरा 15 से 22 जनवरी, तीसरा चरण 23 से 31 जनवरी तक होगा। साथ ही इसकी इंट्री मोबाइल एप में दी जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट का निरीक्षण जिलों के द्वारा गठित राज्यस्तरीय दल द्वारा जिले में जाकर किया जाएगा। 8 जनवरी तक जिले में 5.4 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी और 2.9 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

  • Related Posts

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

    रायपुर 24 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की…

    Read more

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ

    *कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल* *टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मरीजों को निक्षय किट किया प्रदान कैबिनेट मंत्री ने…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे