Ro no D15139/23

धमतरी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सख्ती: कलेक्टर के निर्देश पर सघन जांच अभियान जारी

धमतरी, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पश्चिम एशियाई संकट के चलते उत्पन्न संभावित आपूर्ति स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को सतत निगरानी एवं जांच के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।
इसी कड़ी में आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री पीयूष तिवारी, तहसीलदार धमतरी एवं खाद्य निरीक्षक की टीम ने अर्जुनी चौक स्थित शिव ऑटोमोबाइल फ्यूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान भौतिक सत्यापन में फर्म में डीजल 108.73 लीटर एवं पेट्रोल 46.19 लीटर अधिक पाया गया। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित फर्म के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    जिले में एक अप्रैल से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य…

    Read more

    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

    राजस्व पखवाड़ा, जनगणना, अवैध उर्वरक बिक्री, लंबित प्रकरण और योजनाओं की प्रगति पर जोर धमतरी 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले