Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

राजस्व पखवाड़ा, जनगणना, अवैध उर्वरक बिक्री, लंबित प्रकरण और योजनाओं की प्रगति पर जोर
धमतरी 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले में उपलब्ध उर्वरकों की जानकारी ली और निजी दुकानों की सघन जांच करने तथा अवैध रूप से उर्वरक विक्रय एवं भण्डारण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने के निदेश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने पश्चिम देशों में चल रहे युद्ध के मद्देनजर जिले में पेट्रोलियम पदार्थों एवं गैस की सुलभ उपलब्धता के लिए अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने जनसामान्य की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर टोल फ्री नंबर जारी करने कहा। बैठक में खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत नहीं है और सुचारू रूप से आपूर्ति की जा रही है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने राजस्व संबंधी प्रकरणों विवादित, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, त्रुटि सुधार आदि की जानकारी ली और इसकी कार्यवाही जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक राजस्व पखवाड़ा आयोजित किया जाना है। इस पखवाड़े में श्रम, कृषि, खाद्य, पशु पालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य सहित अन्य प्रमुख विभाग अपने स्टॉल लगाना सुनिश्चित करें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों से लोगों को लाभान्वित करें।
बैठक में कलेक्टर ने जनगणना कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, ताकि कार्य में किसी तरह की परेशानी न हो। कलेक्टर ने जनगणना कार्य में पंचायत और संबंधित क्षेत्र के प्रतिनिधियों का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रधानमंत्री ग्रामीण रोजगार सृजन योजना, पीएम अजय और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना की भी समीक्षा बैठक में की। उन्होंने इन योजनाओं के तहत प्राप्त लक्ष्य, लक्ष्य के विरूद्ध पूर्ति और शेष प्रकरणों की जानकारी ली। साथ ही इन योजनाओं के तहत बैकों में लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति, समर्थन मूल्य पर चना खरीदी अंतर्गत किसानों के पंजीयन, अब तक खरीदी आदि की विस्तृत समीक्षा भी की।
बैठक में विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले के कसपुर, बोराई एवं चरमुड़िया में बन रहे विद्युत सब स्टेशन कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मियों में विद्युत की अधिक खपत होने के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए जिले की लगभग 100 चिन्हांकित ऐसी आंगनबाड़ियों, जिनको अलग-अलग अधिकारियों ने गोद लिया है, उनके निरीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह पहल आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था को बेहतर बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारी संवेदनशीलता पूर्वक इसका निरीक्षण करें और केन्द्र में अगर कोई कुपोषित अथवा गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चा मिले, तो इसकी सूचना दें।
बैठक में कलेक्टर ने आईगॉट (इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग) की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सरकारी कर्मचारियों के कौशल और क्षमता को बेहतर करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को ऑनलाईन प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के बाद डिजीटल प्रमाण पत्र भी प्रदाय किया जाता है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को इस प्रशिक्षण को लेने और इसकी जानकारी देने कहा। बैठक में कलेक्टर ने मंडी बोर्ड, नवीन सब्जी मंडी के प्रस्ताव, व्यवसायिक परिसर के प्रस्ताव, एनएचबी और एनएलएम के कार्यों सहित मखाना खेती के प्रगति की भी समीक्षा की।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास