Ro no D15139/23

नुवा बाट खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन- बदलते बस्तर की नई पहचान

शिकार से खेल मैदान तक, नुवा बाट के युवा अब जीत रहे मैडल, दर्शकों ने बढ़ाया उत्साह
बड़े मंच पर खेलना हमारे लिए गर्व की बात- नुवा बाट खिलाड़ी चैते

  बदलते बस्तर में आज एक नई कहानी लिखी जा रही है। अपनी ऊर्जा और आत्मविश्वास का उपयोग नुआ बाट के खिलाड़ियों द्वारा मेडल जीतने के लिए किया जा रहा है।
जो हाथ कभी विध्वंसक कार्य के लिए उठते थे, वे आज खेल मैदान में मैडल उठाने का लक्ष्य लेकर उतर रहे हैं। यह बदलाव खेल के साथ ही बस्तर की सोच, संस्कृति और भविष्य का भी प्रतीक बन गया है।
संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक में सभी जिलों के नुवा बाट खिलाड़ी अपने पारंपरिक कौशल और नई ऊर्जा के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
मैदान में उतरते ही उनके चेहरों पर जीत का आत्मविश्वास और खेलते समय झलकती प्रतिबद्धता दर्शाती है कि वे अवसर मिलने पर किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा साबित कर सकते हैं।
बड़े मंच पर खेलना हमारे लिए गर्व की बात
नारायणपुर से आई नुवा बाट खिलाड़ी चैते और माड़वी ने कहा कि हम पहली बार बस्तर ओलम्पिक में शामिल हुए और यहाँ रस्सा-कसी और तीरंदाजी खेलकर हमें बहुत अच्छा लगा। इतने बड़े मंच पर खेलना हमारे लिए गर्व की बात है। शासन द्वारा की गई भोजन, आवास और खेल सामग्रियों की व्यवस्था भी बेहद अच्छी है, जिससे हमें बिना किसी चिंता के अपना खेल खेलने का मौका मिला है।
कबड्डी, तीरंदाजी, खो-खो जैसे खेलों में नुवा बाट खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीता। तीरंदाजी में उनकी एकाग्रता और पारंपरिक कौशल आकर्षण का केंद्र रही, जबकि कबड्डी में फुर्ती और दमखम ने दर्शकों को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया।
मैदान में जमा जनसमूह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हर अच्छे प्रदर्शन पर गूंजती तालियाँ और खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को और मजबूत कर रहा था।
अधिकारियों, समाज के बुद्धिजीवियों और स्थानीय नागरिकों ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते दिखे।
बस्तर ओलम्पिक में नुवा बाट खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि खेल अब बदलते बस्तर की नई भाषा बन चुका है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महंत परिवार की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    सरकारी योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, महिलाएं बन रहीं परिवार की ताकत सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से परिवार की आय में दे रहीं योगदान कोरबा, 05 मार्च 2026/ राज्य सरकार की ’महतारी…

    Read more

    मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    कोरबा, 05 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी