Ro no D15139/23

तकनीक से सशक्त गाँवः अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र बना ग्रामीण विकास का नया आधार

विश्वास का सहारा-गांव में ही समय, धन और श्रम तीनों की बचत
कोरबा दिनांक 21 अगस्त 2025/
भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गांव-गांव तक डिजिटल सेवाओं को पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित “अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र“ अब ग्रामीण अंचलों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कोरबा जिले के ग्राम बेला में प्रारंभ हुए इस केन्द्र ने ग्रामीणों को न केवल समय की बचत कराई है, बल्कि उन्हें शहरों के चक्कर लगाने से भी मुक्ति दिलाई है। अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र में बैंकिंग सेवाओं से लेकर दस्तावेज़ सत्यापन, पेंशन, शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने तक सभी कार्य हो रहे हैं। अब गांव की महिलाएं और बुजुर्ग भी सहजता से इन सेवाओं का लाभ उठा पा रहे हैं।
कोरबा जिले के ग्राम बेला में रहने वाले श्री धनीराम कंवर बताते हैं कि अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र खुलने से हमें अब बालको पैसे निकालने जाने की आवश्यकता नहीं होती। पहले छोटी-छोटी आर्थिक जरूरतों के लिए भी हमें कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सारी सुविधा हमें अपने ही गांव में उपलब्ध है। मेरी सभी आवश्यक कार्यवाही – पैसे निकालना, शासकीय योजनाओं का लाभ लेना, कार्ड बनवाना – सब इसी केन्द्र से हो जाती है।
श्री धनीराम कंवर की पत्नी भी शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की हितग्राही हैं। वे कहती हैं कि अब योजना की राशि सीधे गांव में ही केन्द्र से प्राप्त हो जाती है। पैसे निकालने के लिए शहर या बैंक शाखा जाने की आवश्यकता नहीं रहती। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है और घर-परिवार की देखभाल भी आसानी से हो जाती है। श्री कंवर ने इसी केन्द्र से आयुष्मान कार्ड भी बनवाया है। उनका कहना है कि हम गरीब लोग बड़े अस्पतालों में इलाज कराने में सक्षम नहीं थे। अब आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज की सुविधा मिल जाएगी। इस सुविधा केन्द्र ने हमारे जीवन में वास्तविक बदलाव ला दिया है।
अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का प्रसार करना और लोगों को शहरों के बजाय गांव में ही सरकारी व गैर-सरकारी सेवाओं से जोड़ना है। ग्राम बेला का यह केन्द्र गांव के युवाओं को रोजगार भी दे रहा है। यहां प्रशिक्षित ऑपरेटरों के माध्यम से सभी कार्य तेजी और पारदर्शिता से सम्पन्न किए जाते हैं।
कोरबा जिले में स्थापित अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों के माध्यम से पेंशनधारियों को समय पर पेंशन मिल रही है, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की राशि सीधे उनके खाते में मिल रही है और उसका निकासी कार्य गांव से ही हो रहा है, महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि समय पर मिल रही है, ग्रामीणों के आयुष्मान भारत कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों का कार्य नजदीक ही हो रहा है, युवा वर्ग को रोजगार, पढ़ाई और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र ने ग्राम बेला सहित आसपास के गांवों के लोगों का जीवन सरल बना दिया है। यह केन्द्र न केवल तकनीकी रूप से ग्रामीणों को सशक्त बना रहा है, बल्कि उनके समय, धन और श्रम की बचत कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है।
ग्राम बेला निवासी श्री कंवर कहते हैं कि आज हम महसूस करते हैं कि शासन की योजनाएँ सच में हम तक पहुँच रही हैं। इस सुविधा केन्द्र ने हमें शहर की भागदौड़ से मुक्ति दिलाई है और हमारे जीवन को सरल बना दिया है। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को धन्यवाद देता हूं।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?