Ro no D15139/23

“प्रोजेक्ट अनुभव” के अंतर्गत विद्यार्थियों को मिल रहा प्रशासनिक अनुभव का लाभ

*निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने प्रतियोगी परीक्षार्थियों का बढ़ाया हौसला, दिए महत्वपूर्ण टिप्स*

रायपुर, 06 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में फुंडहर स्थित योग भवन रायपुर में आयोजित प्रोजेक्ट “अनुभव” के तहत रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक मार्गदर्शन प्रदान किया।

कक्षा के दौरान श्री विश्वदीप ने भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण अवधारणाओं जैसे बजट, सब्सिडी एवं आर्थिक नीति को सरल और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने छात्रों को यह संदेश दिया कि जटिल विषयों को समझने के लिए निरंतर अध्ययन और जिज्ञासा बनाए रखना सबसे आवश्यक है।

आयुक्त ने छात्रों को यह भी बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान समय प्रबंधन, आत्मअनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण सफलता की कुंजी हैं। उनके उद्बोधन से उपस्थित विद्यार्थियों को नई दिशा और ऊर्जा मिली।

जिले में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट “अनुभव” के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर रहे हैं, जिससे उन्हें न केवल परीक्षा की दृष्टि से बल्कि जीवन प्रबंधन और नेतृत्व के पहलुओं पर भी व्यवहारिक सीख मिल रही है।

  • Related Posts

    बजटीय देयक जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित तथा SNA SPARSH से संबंधित भुगतान के लिए 30 मार्च तक का समय

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय/उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च…

    Read more

    सरगुजा में राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?