Ro no D15139/23

बस्तर अंचल की विद्यार्थियों को पीपीटी परीक्षा से छूट-त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु पॉलिटेक्निक में सीधे प्रवेश का अवसर द्वितीय चरण की काउंसलिंग 26 से 29 जून तक

जगदलपुर 25 जून 2025/बस्तर जिला में स्थित धरमु माहरा, शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, धरमपुरा, जगदलपुर में संचालित त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया के द्वितीय चरण की काउंसलिंग में 26 से 29 जून 2025 तक आवेदन कर सकते है । बस्तर अंचल की छात्राऐ संस्था में संचालित 4 डिप्लोमा पाठ्यक्रम एम.ओ.एम. (मार्डन आफिस मैनेजमेंट), ई.टी.ई. (इलेक्ट्रनिक्स टेलीकम्युनिकेशन), सी.डी.डी.एम. (कास्ट्यूम डिजाईन ड्रेस मेकिंग) एवं आई.टी.(इनफारमेशन टेक्नालाॅजी), जिसमें प्रवेश हेतु पात्रता क्रमशः एम.ओ.एम. (12वीं पास), ई.टी.ई., सी.डी.डी.एम., आई.टी. (10वीं पास) उत्तीर्ण है। इस हेतु ऑनलाइन आवेदन लिंक वेबसाइट  www.cgdteraipur.cgstategov.in   में अथवा  https://cgdte.admissions.nic.in  पर जा कर अपना पंजीयन एवं  ऑनलाइन   आवेदन सबमिट कर सीधे प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकते है । आनलाईन आवेदन स्वयं, किसी च्वाईस सेंटर या संस्था में स्थापित अभ्यर्थी सुविधा केन्द्र में उपस्थित होकर किया जा सकता है ।

उल्लेखनीय है कि, बस्तर जिले एवं संभाग की छात्राओं को पीपीटी प्रवेश परीक्षा में छुट प्रदान करते हुए विशेष सुविधा दी गई है, जिसके आधार पर वे बिना पीपीटी की परीक्षा के भी पॉलिटेक्निक संस्था में 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण कर सीधे प्रवेश की पात्रता का लाभ प्राप्त किया जा सकता है । प्रवेश हेतु प्रथम चरण में 26 से 29 जून 2025 तक संबंधित पोर्टल में सीधे आनलाईन आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी या अन्य विस्तृत जानकारी, कार्यालयीन समय में संस्था में उपस्थित होकर अथवा संस्था कंट्रोल रूम में स्थापित प्रवेश प्रभारी के फोन नम्बर 9691352007 एवं 8319903940 में संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं ।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?