मत्स्य किसानों को नवीन तकनीकी के माध्यम से मछली पालन में बढ़ावा देने अन्य राज्य रांची का   कराया गया अध्ययन भ्रमण

आधुनिक मछली पालन की दी गई जानकारी
जशपुरनगर 12 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के किसानों को कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने के लिए मछली पालन विभाग के विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के प्रगतिशील किसानों को नवीन तकनीकी के माध्यम से मछली पालन में बढ़ावा देने के लिए राज्य के बाहर रांची, झारखण्ड लेक जाकर अध्ययन भ्रमण कराया गया। इनमें 20 अनुसूचित जनजाति एवं 01 सामान्य वर्ग के हितग्राही शामिल थे। इस दौरान झारखंड के मत्स्य निदेशक एच.एन.द्विवेदी ने कहा कि किसानों के इस तरह भ्रमण से दूसरे राज्यों में चल रही योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। झारखण्ड राज्य के रांची में मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र शालीमार ध्रुवा रोड रांची के मुख्य अनुदेशक श्री प्रशांत कुमार दीपक के नेतृत्व में किसानों को एग्रीग्रीन फिशरीज, टीकराटोली नगड़ी में बायोफ्लॉक, आरएएस, बायोप्लाट पोण्ड के माध्यम से नवीन तकनीकी से मछली पालन हो रहा उनके बारे में जानकारी दिया गया। झारखण्ड राज्य सहकारी समिति के द्वारा फिशफीड मील एवं हाईजेनिक फिश मार्केट के बोर में मत्स्य किसानों को जानकारी दिया गया।    जिला मत्स्य विभाग रांची के मछली पालन डोरण्डा में विभाग के द्वारा संचालित योजना तालाब, हेचरी, बायोफ्लॉक के बोर में जानकारी दिया गया। नवीन तकनीकी के माध्यम से पतरातू बांध एवं गेतलसूद में केज कल्चर एवं रामगढ़ जिले के आरा में बंद पड़े कोल पीठ में केज कल्चर के माध्यम से मछली पालन किया जा रहा उसके बारे में जानकारी दिया गया। जिससे योजनाओं को देखकर मत्स्य किसान प्रभावित हुए।
  • Related Posts

    विश्व जल दिवस – जल संरक्षण हेतु लोगों को किया गया जागरूक

    जशपुरनगर 23 मार्च 25/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के निर्देशन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 मार्च को जिले के…

    एयर स्कावाड्रम प्रशिक्षण एयरपोर्ट आगडीह में एन सी सी के विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

    जशपुरनगर 23 मार्च 2025/नेशनल कैडेट क्रॉप्स 3 सीजी एआईआर एसक्यूएल एनसीसी रायपुर  द्वारा आयोजित एयरपोर्ट आगडीह जशपुर में चल रहे एयर स्कावाड्रम प्रशिक्षण में व्ही.के. साहू प्रशिक्षक के द्वारा एनसीसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु का 24 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

    राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु का 24 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

    आईएएस पदोन्नत, नए चयनित, सेवानिवृत्त और नव निर्वाचित के सम्मान में आयोजित हुआ छत्तीसगढ़ प्रशासनिक संघ सम्मेलन

    आईएएस पदोन्नत, नए चयनित, सेवानिवृत्त और नव निर्वाचित के सम्मान में आयोजित हुआ छत्तीसगढ़ प्रशासनिक संघ सम्मेलन

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने साहित्यकार  विनोद कुमार शुक्ल के निवास पहुंचकर की उनसे मुलाकात

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने साहित्यकार  विनोद कुमार शुक्ल के निवास पहुंचकर की उनसे मुलाकात

    विश्व जल दिवस – जल संरक्षण हेतु लोगों को किया गया जागरूक

    विश्व जल दिवस – जल संरक्षण हेतु लोगों को किया गया जागरूक

    एयर स्कावाड्रम प्रशिक्षण एयरपोर्ट आगडीह में एन सी सी के विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

    एयर स्कावाड्रम प्रशिक्षण एयरपोर्ट आगडीह में एन सी सी के विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

    जशपुर विकासखंड में तिब्बती कालीन निर्माण पर प्रशिक्षण प्रारंभ महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

    जशपुर विकासखंड में तिब्बती कालीन निर्माण पर प्रशिक्षण प्रारंभ महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर