Ro no D15139/23

किसान नारायण की मुस्कान में छिपी सफलता, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने बदली आर्थिक तस्वीर

सरल, सुगम और पारदर्शी प्रक्रिया से नारायण साव जैसे किसानों को मिला मजबूत संबल
राज्य सरकार की धान खरीदी नीति और जिले में चल रही धान खरीदी व्यवस्था ने एक बार फिर किसानों के जीवन में ठोस बदलाव लाने की अपनी क्षमता को साबित किया है। ग्राम-मिड़मिड़ा के किसान नारायण साव की कहानी इसी बदलाव की जीवंत मिसाल है। 13 एकड़ में खेती करने वाले नारायण साव की आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास में इस वर्ष अभूतपूर्व वृद्धि साबित हो रही है। नारायण साव ने इस सीजन में लगभग 200 क्विंटल धान विक्रय किया। ऑनलाइन टोकन से लेकर तौलाई तक की पूरी प्रक्रिया इतनी सहज रही कि उन्हें किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। धान विक्रय के बाद मिलने वाली राशि उनके लिए राहत की नई किरण साबित हुई। नारायण बताते हैं कि इस बार खरीदी व्यवस्था इतनी आसान रही कि बिना समय बर्बाद किए मैं धान बेच सका। जो राशि मिली है, उससे मैं अपने ट्रैक्टर की किस्त आसानी से चुका पाऊंगा। अब खेत के लिए खाद-बीज की खरीदी और रबी सीजन की तैयारी भी समय पर कर सकूंगा। किसान नारायण साव ने शासन एवं प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की खुले मंच से सराहना की।
किसान नारायण साव की यह सफलता की कहानी सिर्फ एक किसान की उपलब्धि नहीं, बल्कि जिले में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शासन-प्रशासन की रणनीति की सफलता है। समर्थन मूल्य पर समयबद्ध खरीदी ने न केवल नारायण की आर्थिक स्थिति को संतुलित किया है, बल्कि कृषि कार्यों में निवेश बढ़ाने का हौसला भी दिया है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम