Ro no D15139/23

जिले में दो रेत खदानों का सफलतापूर्वक ई-नीलामी से आबंटन

पोर्टल के माध्यम से लॉटरी प्रक्रिया में चुने गए अधिमानी बोलीदार

   कलेक्टर   विलास भोसकर के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक की अध्यक्षता में जिले की दो महत्वपूर्ण रेत खदानों, रेत खदान पोड़ीखुर्द एवं रेत खदान हर्रामार का आबंटन छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2025 के तहत इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के माध्यम से किया गया।
तहसील अंबिकापुर अंतर्गत ग्राम पोड़ीखुर्द में खसरा नंबर 173, 174 के कुल रकबा 4.623 हेक्टेयर में से 3.00 हेक्टेयर क्षेत्र तथा तहसील मैनपाट के ग्राम हर्रामार में खसरा नंबर 1044 के रकबा 6.889 हेक्टेयर में से 4.00 हेक्टेयर क्षेत्र को ई-नीलामी के लिए निर्धारित किया गया था। नीलामी प्रक्रिया 24 नवंबर को सुबह 10 बजे आरंभ होकर 30 नवंबर को शाम 5ः30 बजे तक चली।
निविदा 01 दिसंबर 2025 को खोली गई, जिसमें रेत खदान पोड़ीखुर्द हेतु 27 बोलीदार, तथा हर्रामार रेत खदान हेतु 26 बोलीदार ने भाग लिया। सभी बोलीदारों की उपस्थिति में जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रक्रिया का परीक्षण किया गया।
नीलामी में प्राप्त बोलियों में से रेत खदान पोड़ीखुर्द के लिए सुश्री तान्या शर्मा (निवासी अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा), रेत खदान हर्रामार के लिए श्री धीरेन्द्र कुमार सिंह को राज्य शासन द्वारा घोषित उच्चतम निर्धारित मूल्य (सिलिंग प्राइस) 205.00 रुपए के विरुद्ध 51.25 रुपए की न्यूनतम बोली प्रस्तुत करने पर पोर्टल में लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से अधिमानी बोलीदार घोषित किया गया।
प्रशासन द्वारा पूरी नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं ऑनलाइन प्रणाली पर आधारित की गई, जिससे जिले में रेत खदान संचालन में सुव्यवस्था एवं पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल