Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर कार्यशाला आयोजित

जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्री विलास भोसकर की निर्देशन में तथा नगर निगम आयुक्त श्री डी एन कश्यप की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में नगर निगम अंबिकापुर के सभी पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा वेजल्स एवं विद्युत विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाना था।
जनप्रतिनिधियों और पार्षदों द्वारा पूछे गए सवालों का समाधान कार्यपालन अभियंता (संचार/सम्मान) श्री आर. नागवंशी, कार्यपालन अभियंता (शहर संभाग) श्री राजेश कुमार जायसवाल तथा सहायक अभियंता अम्बिकापुर ग्रामीण द्वारा दिया गया। कार्यशाला में योजना के प्रावधानों, प्रक्रिया, बैंकिंग एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में यह भी सुनिश्चित किया गया कि बैंक अधिकारी, विद्युत विभाग एवं वेजल्स आपसी तालमेल से कार्य करते हुए हितग्राहियों को योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
अधिकारीगणों ने बताया कि यह योजना न सिर्फ बिजली बिल में राहत प्रदान करेगी, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ