Ro no D15139/23

वन्यप्राणी सप्ताह का सफल आयोजन एवं समापन, बच्चों और वनकर्मियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

अम्बिकापुर 09 अक्टूबर 2025/  वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, सरगुजा वनमंडल के द्वारा दिनांक 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2025 तक आयोजित वन्यप्राणी सप्ताह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न जागरूकता और जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों, स्काउट गाइड और वनकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ 02 अक्टूबर को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह द्वारा गजरथ को लुंड्रा परिक्षेत्र से हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह गजरथ विशेष रूप से हाथी प्रभावित ग्रामों में मानव-हाथी सहअस्तित्व विषय पर जनजागरूकता बढ़ाने के लिए निकाली गई थी।

03 अक्टूबर को  Animal Adoption Campaign के अंतर्गत वनकर्मियों द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों को वन्यजीव संरक्षण और उनके महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

04 अक्टूबर को विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सृजनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।

05 अक्टूबर को स्काउट-गाइड के बच्चों के लिए महामाया पहाड़ से बांकी डैम तक ट्रेकिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को वनौषधियों, पेड़-पौधों और उनके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

06 अक्टूबर को वनकर्मियों के लिए Anti-Snare Walk  का आयोजन किया गया, जिसमें अवैध जाल और शिकारी उपकरणों की जानकारी दी गई। इसी दिन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

07 अक्टूबर को उच्चतर माध्यमिक शाला में “Under the Stars” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के लिए रणथम्बोर की बाधिन मछली पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई।

08 अक्टूबर को समापन दिवस पर वनकर्मियों के लिए मानव-हाथी एवं वन्यजीव सहअस्तित्व विषय पर श्री सिद्धांत जैन (Nova Nature) द्वारा जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम का समापन माननीय मुख्य वन संरक्षक श्री दिलराज प्रभाकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मुख्य वन संरक्षक ने बच्चों को “भग्रीन एम्बेसडर” बनने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

संपूर्ण सप्ताह की गतिविधियों की जानकारी प्रशिक्षु आईएफएस सुश्री श्वेता कंबोज ने प्रस्तुत की। तत्पश्चात विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता विजेता में चित्रकला प्रतियोगिता-प्रायमरी श्रेणीः कियान वर्मा (प्रथम), सृष्टि सिन्हा (द्वितीय) मिडिल श्रेणीः ऋद्राक्षी जैन (प्रथम), वंश सिन्हा (द्वितीय) हाई स्कूलः आर्या वर्मा (प्रथम), सीमा नागेसिया (द्वितीय) हायर सेकेंडरीः एलिसिबा तिर्की (प्रथम) फोटोग्राफी प्रतियोगिता (वनकर्मियों हेतु Nature पवन प्रताप सिंह (प्रथम), नवीन सिंह (द्वितीय), जितेन्द्र कुमार चंद्रवंशी (तृतीय),Wildlife श्रेणीः जितेन्द्र चंद्रवंशी (प्रथम), अंशुमाला टोप्पो (द्वितीय), लवकुश पांडे एवं पवन प्रताप सिंह (संयुक्त तृतीय)

कार्यक्रम वनमंडल अधिकारी श्री अभिषेक जोगावत, प्रशिक्षु आईएफएस सुश्री श्वेता कंबोज और सहायक वनमंडलाधिकारी श्रीमती जेनी ग्रेस के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसके सफल आयोजन में परिक्षेत्र अधिकारी श्री निखिल पैकरा, प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल पुजा यादव, प्रेमलता, और अन्य वनकर्मियों का विशेष योगदान रहा। वन्यप्राणी सप्ताह ने बच्चों, वनकर्मियों और क्षेत्रवासियों को वन्यजीव संरक्षण और मानव-प्रकृति सहअस्तित्व के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!