Ro no D15139/23

बड़ाकरौंजा में सुशासन तिहार का सफल आयोजन 15 गांवों के 235 आवेदनों में अधिकांश का तत्काल समाधान टेकुल के अजीत एक्का को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, अब समय पर मिलेगा खाद-बीज जयेश को भी प्रदान किया गया जाति प्रमाण-पत्र

 जशपुरनगर 25 मई 2026 /मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प को धरातल पर उतारते हुए ग्राम बड़ाकरौंजा में सुशासन तिहार शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर स्थित इस गांव में आयोजित शिविर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जशपुर एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में आसपास के 15 गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।

शिविर में ग्रामीणों से कुल 235 आवेदन प्राप्त हुए। जिनका संबंधित विभागों ने तत्परता दिखाते हुए अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। जशपुर विधायक श्रीमती भगन ने सामाजिक सरोकार के तहत 3 नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार और 3 महिलाओं की गोद भराई रस्म पूरी की।
शिविर में 08 हितग्राहियों को नए राशन कार्ड, 03 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्णता प्रमाण-पत्र, 14 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, 4 किसानों को उर्वरक तथा 25 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।  विधायक श्रीमती भगत ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सुशासन तिहार इसी दिशा में एक प्रभावी कदम है।
बड़ाकरौंजा के सुशासन तिहार शिविर में टेकुल ग्राम के अजीत एक्का को किसान क्रेडिट कार्ड और रायगढ़ से आए जयेश कुमार मिंज को भी जाति प्रमाण-पत्र तैयार कर प्रदान किया गया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार की इस पहल से अब उन्हें खेती के लिए साहूकारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और समय पर खाद-बीज मिल सकेगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

      1. मंत्रिपरिषद ने ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी दी है। इस मिशन का उद्देश्य राज्य में सुशासन, नई तकनीक, कौशल विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा…

    Read more

    जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

      विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका का मजबूत संबल रायपुर,05 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को जनभागीदारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस