Ro no D15139/23

बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

 

जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिले भर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को आगामी मुख्य परीक्षा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित इस मॉक टेस्ट में जिले के 111 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6,654 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विकासखंडवार सहभागिता के तहत बस्तर विकासखंड से सर्वाधिक 1,603 और बकावण्ड से 1,350 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि जगदलपुर में 1,031, लोहंडीगुड़ा में 850, तोकापाल में 849, दरभा में 636 तथा बास्तानार में 335 विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक क्षमता और तैयारी का स्व-आकलन किया।

 

परीक्षा के सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैठक व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति और प्रश्न-पत्र वितरण व्यवस्था का जायजा लेते हुए केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने इस पहल को बच्चों के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे नियमित अभ्यास सत्रों से छात्रों के मन से परीक्षा का डर खत्म होता है, समय प्रबंधन बेहतर होता है और वास्तविक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनका आत्मविश्वास सुदृढ़ होता है।

  • Related Posts

    दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं-कमिश्नर डोमन सिंह

    पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश, आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कमिश्नर बस्तर…

    Read more

    नवपदस्थ कलेक्टर तुलिका प्रजापति पत्रकारों से हुए रूबरू

    कवर्धा, 21 अगस्त 2026। कबीरधाम जिले में नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से रुबरु हुए। उन्होंने कबीरधाम जिले में विकास की प्राथमिकताओं…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर