Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत दुर्ग और पाटन विकासखंड में ‘वाटरशेड महोत्सव’ का सफल आयोजन

कलेक्टर   अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, विगत दिवस जिले में चल रहे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ढाबा नाला (विकासखंड दुर्ग) और कुर्मीगुण्डरा नाला (विकासखंड पाटन) की जलग्रहण समितियों के ग्राम क्रमशः डांडेसरा और जामगांव (आर) में “वाटरशेड महोत्सव” का सफल आयोजन किया गया। ग्राम डांडेसरा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता   संतोषी देशमुख, जनपद सदस्य ने की, जिसमें जलग्रहण समिति की अध्यक्ष  लक्ष्मी यदु, भूतपूर्व सरपंच   संतोष यादव, उप सरपंच   महेश निषाद सहित जलग्रहण समिति डांडेसरा के 7 स्वयं सहायता समूह के सदस्यगण, हितग्राही कृषक, प्राथमिक शाला के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं लगभग 70 ग्रामीणों की भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जल संरक्षण संबंधी ‘जल शपथ’ ली गई तथा स्कूल प्रांगण में “जल बचाओ” विषय पर रंगोली प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी के साथ, उपस्थित जनसमूहों के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के हस्तांतरण का सीधा प्रसारण प्रदर्शित किया गया और जनप्रतिनिधियों द्वारा आँवला, नींबू, अमरूद, कटहल और आम जैसे फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण भी किया गया। परियोजना अधिकारी   एस.के. बेहरा ने ग्रामीणों को जल का महत्व, संरक्षण एवं उनकी भागीदारी विषय पर अपने विचार रखे, तथा ग्राम में पूर्ण हो चुके प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन घटक के दो चेकडेम का लोकार्पण भी ग्रामीणों के उपयोग हेतु किया गया। कार्यक्रम का संचालन   आई.पी. नाग, कृषि विस्तार अधिकारी (कृ.वि.अ.) द्वारा किया गया, जिसमें   संदीप भोई, उप संचालक कृषि दुर्ग, परियोजना के वाटरशेड डेवलपमेंट टीम गोपाल चंद्रवंशी,   दिनेश वर्मा एवं सचिव सुदेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार, वॉटरशेड डेवलपमेंट कंपोनेंट 2.0/1 परियोजना के जलग्रहण समिति जामगांव (आर) में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता  राजकुमार चंद्राकर, जनपद सदस्य ने की। इस आयोजन में जलग्रहण समिति के अध्यक्ष श्री रूपेन्द्र शुक्ला, भूतपूर्व सरपंच श्री के.एल. साहू सहित जलग्रहण समिति के सदस्यगण, हितग्राही कृषक, विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं लगभग 60 ग्रामीणों की भागीदारी रही। यहाँ भी उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जल संरक्षण संबंधी शपथ ली गई और स्कूल प्रांगण में जल बचाओ विषय पर रंगोली तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के हस्तांतरण का सीधा प्रसारण किया गया और जनप्रतिनिधियों द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। जल का महत्व एवं जल संरक्षण विषय पर तकनीकी विशेषज्ञ श्री सुरेन्द्र सिंह द्वारा विचार रखे गए तथा ग्राम में स्वीकृत चेकडेम का भूमिपूजन किया गया और पूर्ण हो चुके चेकडेम का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री गिरीवर ध्रुव, सर्वेयर सह वाटरशेड डेवलपमेंट टीम एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी   प्रमेश साहू द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की मौजूदगी में शुरू हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’

      प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया राष्ट्रीय शुभारंभ, अगले 100 सप्ताह तक चलेगा जन-जागरूकता अभियान रायपुर, 02अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली…

    Read more

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति नारायणपुर के मांझी-चालकी और ‘बस्तर पंडुम’ विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट ​रायपुर,02 अगस्त 2026/ बस्तर के घने जंगलों, अनूठी सामाजिक…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन