Ro no D15139/23

जटिल रोगों का कबीरधाम जिला अस्पताल में हो रहा सफल उपचार

*महिलाओं का हुआ सफल आपरेशन, मिली राहत*

रायपुर, 11 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला अस्पताल कबीरधाम में अत्यधिक एवं लंबे समय तक मासिक रक्तस्राव से पीड़ित दो महिलाओं का सफलतापूर्वक उपचार कर उन्हें राहत प्रदान की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा समय पर जांच एवं सर्जरी कर मरीजों को गंभीर जटिलताओं से बचाया गया। डॉ. निहारिका सिंह ने बताया कि लंबे समय तक अत्यधिक मासिक रक्तस्राव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच एवं उचित उपचार से गंभीर एनीमिया एवं अन्य जटिलताओं से बचाव संभव है। महिलाओं से नियमित स्त्री रोग जांच कराने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

पहले मामले में 47 वर्षीय महिला पिछले तीन वर्षों से अत्यधिक एवं लंबे समय तक मासिक धर्म की समस्या से परेशान थीं। लगातार अधिक रक्तस्राव होने के कारण उन्हें नियमित दवाइयों की आवश्यकता पड़ती थी तथा गंभीर एनीमिया की स्थिति में रक्त चढ़ाने (ब्लड ट्रांसफ्यूजन) की जरूरत भी पड़ी।

जांच एवं अल्ट्रासाउंड में गर्भाशय का आकार बढ़ा हुआ पाया गया, जिसका वॉल्यूम लगभग 130 सीसी था। साथ ही एंडोमेट्रियल हाइपरप्लासिया की पुष्टि हुई। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हिस्टरेक्टॉमी (गर्भाशय निकालने की सर्जरी) करने का निर्णय लिया। सर्जरी के दौरान दोनों ओर रक्तस्रावी पैराओवेरियन सिस्ट पाए गए, जिन्हें सफलतापूर्वक हटाया गया। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा तथा मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गईं।

दूसरे मामले में चैला बाई, उम्र 40 वर्ष, पिछले एक वर्ष से अत्यधिक एवं लंबे समय तक मासिक रक्तस्राव से पीड़ित थीं। लगातार रक्तस्राव के कारण उनका हीमोग्लोबिन स्तर घटकर मात्र 5 ग्राम रह गया था, जिसके चलते उन्हें 2 यूनिट रक्त चढ़ाना पड़ा। अल्ट्रासाउंड जांच में गर्भाशय में फाइब्रॉइड पाया गया, जिसके बाद हिस्टरेक्टॉमी करने का निर्णय लिया गया।

ऑपरेशन के दौरान फैलोपियन ट्यूब में सिस्ट पाया गया, जिसे सफलतापूर्वक हटाया गया। सर्जरी पूरी तरह सफल रही तथा मरीज स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से घर गईं। इन दोनों सर्जरी को डॉ. निहारिका सिंह, स्टाफ नर्स एवं ओटी स्टाफ की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

  • Related Posts

    मुआवजा, पुनर्वास के बाद ही मानिकपुर खदान की जनसुनवाई : उद्योग मंत्री ने एसईसीएल को दिए निर्देश

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/मानिकपुर ओपन कास्ट एक्सपेंशन परियोजना की प्रस्तावित जनसुनवाई को लेकर उद्योग मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन ने प्रभावित क्षेत्र के लोगों के हित…

    Read more

    शिशु संरक्षण माह का आयोजन 18 अगस्त से 24 सितम्बर तक

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ शिशु संरक्षण माह का आयोजन जिले में 18 अगस्त से 24 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ आज मातृत्व एवं शिशु…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल