Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालय में सुडोकू गतिविधि का आयोजन

राजनांदगांव 08 मार्च 2026। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सह पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में विद्यालय में सुडोकू गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी तार्किक क्षमता और एकाग्रता का प्रदर्शन किया। सुडोकू बौद्धिक खेल से विद्यार्थियों में तार्किक सोच, एकाग्रता एवं समस्या का समाधान कौशल को विकसित करने में सहायक होता है। साथ ही यह उनके स्मरण शक्ति, धैर्य एवं मानसिक एकाग्रता को भी बढ़ाता है तथा मस्तिष्क को सक्रिय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न स्तरों के सुडोकू पहेलियों को हल किया और पूरे उत्साह के साथ इसमें सहभागिता निभाई। इस प्रकार की गतिविधियां में विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ सीखने की प्रक्रिया को भी रोचक बनाती है। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव इस वर्ष अपने प्रथम सत्र में संचालित हो रहा है। विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 9वीं के कुल 112 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
क्रमांक 23 —————–

  • Related Posts

    माननीय राज्यपाल रमेन डेका ने किया नवीन विधान सभा परिसर में ‘नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण

    नवीन विधान सभा परिसर में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का गरिमामय आयोजन. -’’उत्कृष्ट विधायकों’’ एवं ’’मीडिया प्रतिनिधियों’’ को किया गया सम्मानित. रायपुर, दिनांक 15/07/2026 (IMNB NEWS AGENCY)   छत्तीसगढ़ नवीन विधान…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

    *अमिता की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय, युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण