Ro no D15139/23

गाईडलाईन दरों पर संशोधन हेतु 31 दिसम्बर से पूर्व सुझाव आमंत्रित

जिला पंजीयक कांकेर ने बताया कि छत्तीसगढ़ गाईडलाईन दरों का निर्धारण नियम 2000 के उपबंधों में किए गए संशोधन तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। ये भूमि एवं मकान की रजिस्ट्री पर तत्काल प्रभाव से लागू है। मौजूदा 20 नवम्बर 2025 से प्रभावी गाईडलाईन की दरें फिलहाल यथावत रहेंगी। समिति अपने संशोधित प्रस्ताव 31 दिसंबर 2025 तक केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजने के बाद इन्हीं प्रस्तावों के आधार पर नई गाईडलाईन दरें तय होंगी। संशोधित नई दरें तभी लागू होंगी जब केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड उन्हें मंजूरी देगा।
जिला पंजीयक ने नागरिकों से अपील की है कि जो व्यक्ति नई दरों को लेकर आपत्ति, सुझाव या दावा देना चाहता है, वे 31 दिसम्बर 2025 से पहले जिला पंजीयक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी आपत्ति दर्ज कराई जाए, उसमें दो बातें अनिवार्य होनी चाहिए। पहला वर्तमान दर पर आपत्ति का स्पष्ट और उचित कारण और दूसरा जिस दर का प्रस्ताव दिया जा रहा हैं, उसका तार्किक और युक्तिसंगत आधार होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि संपत्ति मूल्याकन को सरल करते हुए कई राहतें दी हैं। अब नगरपालिका में 37.5 और नगर पंचायत में 25 डिसमिल तक स्लैब दर से मूल्यांकन होगा। बहुमंजिला भवनों में फ्लैट, दुकानों और कार्यालय का मूल्यांकन सुपर बिल्ट-अप के बजाय बिल्ट-अप एरिया से होगा। बेसमेंट व प्रथम तल पर 10 प्रतिशत और दूसरे तल व ऊपर पर 20 प्रतिशत छूट मिलेगी। मुख्य मार्ग से 20 मीटर दूर कमर्शियल संपत्तियों की दर 25 प्रतिशत घटेगी। नजूल, आबादी और परिवर्तित भूमि पर अब हेक्टेयर दर लागू होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवर्तित भूमि पर सिंचित भूमि का ढाई गुना मूल्य जोड़ने, दो फसली भूमि 25 प्रतिशत अतिरिक्त मूल्य, ट्यूबवेल, कुएं, वाणिज्यिक फसलें और वृक्षों का मूल्य जोड़ने की व्यवस्था समाप्त हो गई है। शहर से लगे ग्रामीण इलाकों में 27 से 37.5 डिसमिल कृषि भूमि का मूल्यांकन वर्गमीटर की जगह हेक्टेयर दर से होगा। तालाब, मछली टैंक वाली भूमि पर 1.5 गुना दर तथा बाऊंड्री वॉल व प्लिंथ लेवल जोड़ने का प्रावधान भी हटा दिया गया है। नगरीय क्षेत्रों में 21 की जगह 2 दरें लागू होंगी।

  • Related Posts

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *‘आदि परब’ जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को साझा मंच प्रदान करने का बेहतर आयोजन* *‘आदि परब’ चित्रकला और परिधान को मिला ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ पुरस्कार* *मुख्यमंत्री ने…

    Read more

    15 मार्च से शुरू होगा खुरपका-मुंहपका रोग टीकाकरण अभियान

      अम्बिकापुर 14 मार्च 2026/ पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में होने वाली गंभीर एवं संक्रामक बीमारी खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) के उन्मूलन के लिए 15 मार्च 2026 से जिले में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया