Ro no D15139/23

स्काउट्स-गाइड्स द्वारा ग्रीष्मकालीन पियाऊ घर सेवा कार्य का हुआ शुभारंभ

राजनांदगांव 09 अप्रैल 2025। भारत स्काउट्स एवं गाडड्स छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में एवं त्रिशंख मण्डल ब्राम्हण पारा, श्री संदीप पुरोहित के सहयोग से जिला मुख्यालय राजनांदगांव के महावीर चौक नगर पालिका निगम के सामने व ठाकुर प्यारे लाल चौक तथा श्री रिशु महराज, सेन्दरी शाला परिवार डोंगरगढ़ के सहयोग से डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम सेंंदरी में 9 अप्रैल से 9 मई तक ग्रीष्मकालीन पियाऊ घर सेवा का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय, राज्य उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स व गाइडस श्री राजेन्द्र गोलछा, जिला अध्यक्ष श्री उमेश हथेल, जिला मुख्य आयुक्त श्री महेश खंडेलवाल, आजीवन सदस्य श्री संतोष खंडेलवाल, श्री संदीप पुरोहित उपस्थित थे। जिला मुख्यालय में जिला एवं विकासखंड राजनांदगांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरगी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी, बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर, शासकीय हाई स्कूल पनेका, ठाकुर प्यारे लाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरडुवा, डॉ. अम्बेडकर ओपर रोवर क्रू डोंगरगढ़ एवं सरोजनी रेंजर टीम के स्काउट रोवर गाइड रेंजर ने सेवा कार्य किया। इस कार्य में जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री मूयख श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती भारती रजक, जिला सचिव श्री देवेन्द्र अम्बादे, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री मन्नूलाल साहू, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्री राखी रामटेके, विकासखंड राजनांदगांव सचिव श्री डीडी साहू, श्री राजाराम देवांगन, श्री हेमन्त देशमुख, श्री नीरेन्द्र नीलम साहू, श्रीमती सोमीन साहू की सक्रिय सहभागिता रही।

  • Related Posts

    विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान एवं महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

      राजनांदगांव 07 मई 2026। विश्व रेडक्रास दिवस पर 8 मई 2026 को जिले के ब्लड बैंकों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक, जिला…

    Read more

    किसान  लेखूराम के लिए सुशासन तिहार साबित हुआ मददगार शिविर में आवेदन करते ही तत्काल मिली किसान किताब – अब आसानी से मिलेंगी कृषि सुविधाएं

      राजनांदगांव 07 मई 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीणों के लिए राहत और समाधान का माध्यम बन…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…