Ro no D15139/23

सुरंगपानी के प्रधान पाठक तत्काल प्रभाव से निलंबित’

सरगुजा संभाग अंबिकापुर के संयुक्त संचालक द्वारा पत्थलगांव विकासखंड के  सुरंगपानी के प्रधान पाठक   गणेश राम चौहान शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होने तथा विद्यालय के छात्राओ को अश्लीलतापूर्ण तरीके से बात कर उन्हे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और विद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियो से अपशब्दों का प्रयोग व गाली गलौज करने पर  छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (ख) में वर्णित प्रावधानों के अनुरूप शासकीय सेवा से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। श्री चौहान का निलंबन अवधि में मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, फरसाबहार, जिला जशपुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री चौहान को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
शिक्षा अधिकारी जशपुर  के माध्यम से प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार सुरंगपानी के प्रधान पाठक श्री गणेश राम चौहान के द्वारा शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होना तथा विद्यालय के छात्राओ को अश्लीलतापूर्ण तरीके से बात कर उन्हे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना, विद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियो से अपशब्दों का प्रयोग व गाली गलौज करना प्रथम दृष्टया सही पाया गया है। श्री चौहान का उक्त कृत अनैतिक एवं शासकीय सेवक के पदीय गरिमा के विपरित है जो छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम 3 एवं 23 (ख) एवं (ग) का स्पष्ट उल्लंघन है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

      – जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश राजनांदगांव 24 मार्च 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक…

    Read more

    जनकल्याणकारी योजनाओं से संवर रहा तनीषा का भविष्य बास्तानार के श्रमिक किरण ठाकुर की प्रेरक कहानी

    जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की अलख जगाने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल देने की शासन की मंशा अब धरातल पर रंग लाती दिख रही…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे