Ro no D15139/23

अधीक्षक  संजय मेहता हुए सेवानिवृत्त, अपर कलेक्टर सुनील नायक ने अच्छे स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं

अम्बिकापुर 31 जुलाई 2026/   जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय अम्बिकापुर में अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए श्री संजय मेहता को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री संजय मेहता को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदाय कर भावभीनी विदाई दी गई।

गौरतलब है कि श्री संजय मेहता ने 8 जनवरी 1988 को द्वितीय श्रेणी लिपिक के पद पर शासकीय सेवा प्रारंभ की थी। प्रारंभिक पदस्थापना अविभाजित सरगुजा जिले के जनपद पंचायत भैयाथान में हुई। इसके उपरांत उन्होंने विकास शाखा सहित जिला कार्यालय की वित्त शाखा, भू-अभिलेख शाखा, लाइसेंस शाखा, खाद्य शाखा एवं अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं में सहायक ग्रेड-3 के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

दिनांक 23 नवंबर 2007 को सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्होंने खाद्य शाखा में कार्य किया। 22 जुलाई 2013 से उन्हें जिला निर्वाचन कार्यालय अम्बिकापुर में पदस्थ किया गया। इसके पश्चात आयुक्त, सरगुजा संभाग द्वारा 10 नवंबर 2022 को उन्हें ऑडिटर के पद पर पदोन्नत कर कार्यालय आयुक्त, सरगुजा संभाग, अम्बिकापुर में पदस्थ किया गया।

बाद में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, रायपुर द्वारा उन्हें अधीक्षक के पद पर पदोन्नत कर जिला कार्यालय अम्बिकापुर में पदस्थ किया गया। उन्होंने 18 मई 2026 से अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया तथा लगभग दो माह 13 दिन तक इस दायित्व का निर्वहन करते हुए 31 जुलाई 2026 को 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए।

श्री मेहता ने अपने शासकीय सेवाकाल में एकीकृत मध्यप्रदेश में 153 माह तथा छत्तीसगढ़ राज्य में 309 माह सहित कुल 462 माह अर्थात 38 वर्ष 6 माह 24 दिन की उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कीं। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रशासनिक अनुभव की सभी ने सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस दौरान श्री संजय मेहता मिले सभी सहयोग, मार्गदर्शन एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन