Ro no D15139/23

प्रवेश परीक्षा हेतु व्यापमं द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करें पर्यवेक्षक व केंद्राध्यक्ष

अमीन भर्ती परीक्षा संचालन को लेकर कलेक्टर ने दिए सतर्कता व सावधानी बरतने के निर्देश

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आगामी 07 दिसम्बर को अमीन भर्ती प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले में स्थापित 44 परीक्षा केन्द्रों में 9554 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उक्त परीक्षा का पारदर्शितापूर्ण संचालन के उद्देश्य से आज केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें व्यापमं द्वारा जारी निर्देशों की बिन्दुवार जानकारी दी गई। कार्यशाला में कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि अमीन भर्ती परीक्षा में व्यापमं द्वारा नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका सभी केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को अक्षरशः पालन करें।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 11.30 बजे आयोजित कार्यशाला में कलेक्टर ने कहा कि सिविल सेवा में उपयुक्त अभ्यर्थियों का पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ चयन हो, इसके लिए लिखित परीक्षा के दौरान सतर्कता व सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा की समाप्ति तक अनेक निर्देश व्यापमं द्वारा जारी किए गए हैं। विशेष तौर पर परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की पहचान, विभिन्न स्तर पर फ्रिस्किंग व चेकिंग, उनकी पोशाक, फुटवेयर, परीक्षा सामग्री आदि के संबंध में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है। उन्हांने ने यह निर्देशित किया कि परीक्षा संबंधी तैयारियों के अलावा सभी केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध रहे। परीक्षा कक्ष में पर्याप्त रोशनी, पंखे, पेयजल, हवादार खिड़की व फर्नीचर उपलब्ध रहे, यह भी केन्द्राध्यक्ष परीक्षा के पूर्व सुनिश्चित कर लें। इसके अलावा उन्होंने सभी केन्द्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों को 07 दिसम्बर के पूर्व आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान परीक्षा की नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर  आस्था बोरकर ने पीपीटी के माध्यम से व्यापमं द्वारा जारी नियमों व निर्देशों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

  • Related Posts

    पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक जिले में 76,544 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य

    उत्तर बस्तर कांकेर, 28 जून 2026/ पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत जिले में आज शून्य से 05 वर्ष तक बच्चों को पोलियो दो बून्द खुराक पिलाकर तीन दिवसीय अभियान…

    Read more

    कांकेर गोदावरी इस्पात द्वारा अवैध कटाई शिव सेना ने खोला मोर्चा

    काकेर,भानुप्रतापपुर ब्लाक के ग्राम कच्चे के आरी डोगरी लौह अयस्क खदान मे लौह अयस्क उत्खनन का कार्य कर रही गोदावरी स्पात द्वारा खुलेआम अनियमितता,अवैध जंगल कटाई, अवैध निर्माण किया जा…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन