Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना ने बदली कोरबा के किसान जेठूसिंह कंवर की तकदीर

जिले के कोरबा ब्लॉक के ग्राम भटगांव के मेहनतकश किसान जेठूसिंह कंवर आज अपनी मेहनत और सरकार की योजनाओं के सहयोग से खुशहाल जीवन जी रहे हैं। उनके पास 4 एकड़ 65 डिसमिल कृषि भूमि है, जिसमें वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। जेठूसिंह बताते हैं कि सरकार द्वारा किसानों के लिए उठाए गए कदम और बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य उनके लिए बड़ी राहत साबित हुआ है।
वे बताते हैं कि धान का समर्थन मूल्य बढ़कर प्रति क्विंटल 3100 रुपये हो जाने से किसानों को उचित दाम मिलने लगे हैं। इससे खेती करना लाभकारी हुआ है और किसान फसल उत्पादन के लिए और अधिक प्रोत्साहित हुए हैं। जेठूसिंह कंवर ने इस वर्ष अपने खेत से 65 क्विंटल धान बेचकर अच्छी आमदनी प्राप्त की है। उनका कहना है कि पिछले वर्ष भी उन्होंने लगभग इतनी ही मात्रा में धान बेचा था और उस समय प्राप्त राशि से उन्होंने अपने बच्चों की शादी जैसे बड़े पारिवारिक दायित्व को सफलतापूर्वक पूरा किया था।
जेठूसिंह बताते हैं कि कृषक उन्नति योजना के माध्यम से समर्थन मूल्य के अतिरिक्त मिलने वाली राशि ने किसानों की आर्थिक स्थिति को और मजबूत किया है। योजना से मिलने वाला टॉप-अप उनके लिए बोनस की तरह है, जिसने खेती को और अधिक स्थिर और लाभकारी बनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। तौल मशीन, पानी, छाया और व्यवस्थापन के कारण किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पाते हैं। सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण किसानों का समय भी बचता है और आय भी सुनिश्चित होती है।
जेठूसिंह कंवर की यह कहानी न केवल व्यक्तिगत सफलता का उदाहरण है, बल्कि इस बात का भी प्रमाण है कि सही नीतियां और योजनाएं किसानों के जीवन में कितना सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। सरकार के सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने अपने परिवार की खुशहाली की राह को और अधिक मजबूत बनाया है।

  • Related Posts

    *- मरीजों को कम से कम करें रिफर* *- बच्चों का आधार अपडेट प्राथमिकता से कराने के दिए निर्देश* *- ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल की समस्या…

    Read more

    कलेक्टर ने जनदर्शन में गंभीरता से सुनी नागरिकों की समस्याएं

    *- जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश* राजनांदगांव 24 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक…

    Read more

    NATIONAL

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव