Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से मातृत्व को संबल

श्रीमती श्यामबती ने बेटियों के भविष्य को दी सुरक्षित दिशा

रायपुर, 06 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार प्रदान कर रही है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्यभर में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत बनचपई की निवासी श्रीमती श्यामबती कोर्राम इसका प्रेरक उदाहरण हैं।

महतारी वंदन योजना की लाभार्थी श्रीमती कोर्राम को योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि नियमित रूप से उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। इस आर्थिक सहयोग से वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति सहजता से कर पा रही हैं, जिससे उनके जीवन में आत्मविश्वास और संतोष की भावना विकसित हुई है।

श्रीमती कोर्राम ने बताया कि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा कर रही हैं। साथ ही इस सहायता राशि से पौष्टिक आहार की व्यवस्था भी संभव हो पा रही है, जिससे पूरे परिवार के स्वास्थ्य स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।12वीं तक शिक्षित श्रीमती श्यामबती कोर्राम के लिए महतारी वंदन योजना आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत आधार बनकर उभरी है। यह योजना उन्हें न केवल आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का आत्मविश्वास भी दे रही है।

श्रीमती श्यामबती कोर्राम ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में सुरक्षा, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन रही है तथा माताओं को अपने बच्चों के भविष्य के प्रति आश्वस्त कर रही है।

  • Related Posts

    समाज कल्याण की मजबूत ढालः जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं

    पेंशन, दिव्यांगजन सहायता, पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा से बदल रही जरूरतमंदों की जिंदगी जशपुरनगर 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जिले के…

    Read more

    क्रेडा विभाग की योजनाओं से दो वर्षों में आमजन के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

    सौर ऊर्जा आधारित प्रणालियों से पेयजल, रोशनी और सिंचाई सुविधाएं हुई मजबूत  जशपुरनगर 15 अप्रैल 2026/ अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में क्रेडा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों ने आमजन के…

    Read more

    NATIONAL

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ

    सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’