सर्वोच्च न्यायालय ने कांग्रेस के मंसूबे पर फेरा पानी, ईवीएम और वीवीपैट पर किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं : उपमुख्यमंत्री  अरुण साव

*’कांग्रेस और विपक्षी दलों ने अनावश्यक रूप से प्रोपेगेंडा खड़ा करने का किया था प्रयास’*

*’बस्तर, कांकेर, राजनंदगांव और महासमुंद समेत 11 सीटों पर होगी भाजपा की जीत’*

रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव शुक्रवार शाम को रायपुर भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। श्री अरुण साव ने कहा कि, आज का दिन कई मायने में ऐतिहासिक रहा है, एक बार फिर सर्वोच्च न्यायालय ने ईवीएम पर महत्वपूर्ण फैसला दिया है। अब तक 40 बार ऐसे फैसले हो चुके हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि ईवीएम में किसी प्रकार की टेंपरिंग और गड़बड़ी का प्रमाण नहीं मिला है।

सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपैट के बारे में भी अपना अभिमत दिया है। कांग्रेस और विपक्षी दल अनावश्यक रूप से प्रोपेगेंडा खड़ा करने का प्रयास किया था। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला विपक्ष को करारा तमाचा है।

श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस हार के बहाने ढूंढ रही हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेसी पहले ही हार मान चुकी है। आज उनके मनसूबे पर सर्वोच्च न्यायालय ने पानी फेर दिया है।

श्री साव ने कहा कि, लोकसभा के दूसरे चरण का चुनाव हुआ है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद सहित देश के 88 लोकसभा क्षेत्र में मतदान हुआ है। पहले चरण में एक मात्र बस्तर लोकसभा में चुनाव हुआ था, इस चुनाव में हमने जो उत्साह देखा था, वहीं उत्साह आज भी देखने को मिला है।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, कांकेर के मतदाताओं ने घरों से निकलकर निडर, निर्भय और बेखौफ होकर मतदान किया है। ये साय सरकार के 4 महीने के विकास कार्यों के प्रयास का नतीजा है। हमने नक्सलवाद पर लगाम लगाई है। नक्सल प्रभावित कांकेर का मतदान निश्चित रूप से ऐतिहासिक है। यही स्थिति राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की भी है।

श्री साव ने कहा कि, पहली बार यह महसूस हुआ है कि अब तक एंटी इनकंबेंसी दिखा करती थी लेकिन इस बार के चुनाव में प्रो इनकंबेंसी दिख रही है। जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़ी है। तीनों लोकसभा में हुए मतदान भाजपा के लिए उत्साह जनक है। लोगों ने संकल्प करके नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने मतदान किया है।

श्री साव ने कहा कि, पहले चरण के बस्तर और दूसरे चरण के राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद समेत सभी 11 सीटें भाजपा जीतने जा रही है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है। कांग्रेस शून्य में आउट होने वाली है।

Related Posts

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श

रायपुर, 13 मई 2025:मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने आज राष्ट्रीय जनता पार्टी (नेशनल पीपल्स पार्टी) के अध्यक्ष…

Read more

अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री चौहान

रायपुर, 13 मई 2025 : केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल हुए।…

Read more

You Missed

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श

अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री चौहान

अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री चौहान

छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा नया विधानसभा भवन: सितम्बर 2025 तक निर्माण हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा नया विधानसभा भवन: सितम्बर 2025 तक निर्माण हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों से की सीधी बातचीत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों से की सीधी बातचीत

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों का हुआ सम्मान

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों का हुआ सम्मान

मुख्यमंत्री साय जनजातीय संग्रहालय का 14 मई को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय जनजातीय संग्रहालय का 14 मई को करेंगे लोकार्पण