Ro no D15139/23

सूरजपुर का तक्षशिला मेधा परिसर युवाओं के लिए ‘ज्ञान तीर्थ‘

*डी.एम.एफ. योजना अंतर्गत स्थापित तथा जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा संचालित*

रायपुर, 15 अक्टूबर 2025/ ‘ज्ञान ही सफलता की कुंजी है‘- इस विचार को साकार कर रहा है तक्षशिला मेधा परिसर। तक्षशिला मेधा परिसर, जिला ग्रंथालय सूरजपुर आज विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों और शोधार्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन चुका है। यह केवल एक लाइब्रेरी नहीं, बल्कि “सफलता की सीढ़ी” के रूप में देखा जा रहा है। जहाँ से अनेक विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करने के साथ अध्ययन कर रहे हैं। तक्षशिला मेधा परिसर, जिला ग्रंथालय सूरजपुर आज जिले के युवाओं के लिए एक ‘ज्ञान तीर्थ‘ बन चुका है। यहाँ की सुविधाएँ, अनुशासित वातावरण और मार्गदर्शन विद्यार्थियों के अकादमिक व पेशेवर विकास में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। यह केवल एक लाइब्रेरी नहीं- यह सूरजपुर की शिक्षा क्रांति का प्रतीक है।

*प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शांत माहौल*

यह अध्ययन केंद्र विद्यार्थियों, पाठकों और शोधार्थियों को उत्कृष्ट अध्ययन का वातावरण प्रदान करता है। यहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु समृद्ध संसाधन, मार्गदर्शन और शांत अध्ययन माहौल उपलब्ध है।

*18 हजार से अधिक पुस्तकों का सुव्यवस्थित संग्रह*

12 फरवरी 2022 को सूरजपुर जिला प्रशासन द्वारा स्थापित यह ग्रंथालय दो मंजिला आधुनिक भवन में संचालित है। यहाँ 18,000 से अधिक पुस्तकों का सुव्यवस्थित संग्रह है, जिसमें सामान्य अध्ययन, विज्ञान, इतिहास, सीजीपीएससी, व्यापम, यूपीएससी, रेलवे, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित साहित्य उपलब्ध है।

*नियमित पाठकों की संख्या 518*

तक्षशिला मेधा परिसर की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है- कुल रजिस्टर्ड सदस्य 518 है। सदस्यों को अब तक 5 हजार पुस्तकें जारी की जा चुकी है। यहां आने वालों की कुल संख्या 15 हजार हैं। प्रतिदिन 50 से 80 पाठक नियमित अध्ययन हेतु आते हैं। कई विद्यार्थियों का चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलतापूर्वक हुआ है

*आधुनिक सुविधाओं से लेस*

वाईफाई कैंपस और ऑनलाइन लर्निंग सुविधा, कंप्यूटर लैब, डिजिटल शिक्षा की सुविधा, सीजीपीएससी, यूपीएससी, व्यापम, एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें। 150-200 पाठकों के लिए आरामदायक अध्ययन व्यवस्था। शोधार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों हेतु विशेष कक्ष। सुव्यवस्थित, श्रेणीबद्ध और आधुनिक पुस्तक प्रबंधन प्रणाली

*ऑन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अध्ययन की सुविधा*

विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए अध्ययन और शोध की उत्कृष्ट सुविधाएँ, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। पुस्तक सुझाव सेवा विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार पुस्तक उपलब्धता, डिजिटल और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अध्ययन की सुविधा है।

*तक्षशिला मेधा परिसर युवाओं के सपनों को साकार करने का कार्य*

तक्षशिला मेधा परिसर ने सूरजपुर जिले के सैकड़ों युवाओं के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कई विद्यार्थी जिन्होंने सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई शुरू की थी, आज सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं। यह लाइब्रेरी न केवल ज्ञान का भंडार है, बल्कि प्रेरणा और अवसरों का केंद्र भी है।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?