Ro no D15139/23

डबरी निर्माण से सूरत कुमारी की बदली किस्मत, जीवन हुआ खुशहाल

बहुफसली खेती से आय में हुई वृद्धि, मछली पालन से  भी हो रही है अतिरिक्त आय


 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से किसानों के खेतों में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। वर्ष भर सिंचाई की सुविधा मिलने से किसानों को  खेती-बाड़ी में आसानी हो रही है तथा उनके आजीविका के अवसर में भी वृद्धि हुई है। जिले के अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम कुम्हरता की सूरत कुमारी ने मनरेगा अंतर्गत अपने खेत में डबरी का निर्माण करवाया है। उन्हें जैसे ही मनरेगा अंतर्गत डबरी निर्माण हेतु मिलने वाली सहायता की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत योजना का लाभ लेने की ठानी। उन्होंने रोजगार सहायक से संपर्क किया और डबरी निर्माण हेतु प्रस्ताव दिया। उन्हें वर्ष 2024-25 में 2.99 लाख रूपए की डबरी स्वीकृति प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने 30 x 30 की साईज की डबरी का निर्माण कराया, वर्तमान में इसमें 06 फीट पानी भरा हुआ है। सूरत बताती हैं कि उनके पास 3.00 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, जिसमें वे बारिश के दिनों में धान की ही खेती कर  पाते थे। सिंचाई के लिए और दूसरा कोई साधन ना होने के कारण गर्मी और सर्दी के मौसम में खेत सूने रहते थे। इस समस्या से निपटने के लिए उन्हें डबरी निर्माण की आवश्यकता महसूस हुई, जिसे उन्होंने मनरेगा से प्राप्त किया। डबरी निर्माण से सिंचाई के लिए केवल वर्षा जल पर निर्भर रहने वाली सूरत कुमारी के खेतों में अब बारहों माह अलग-अलग तरह की फसल लहलहाती है। वर्तमान में वे बहुफसलीय खेती का लाभ ले रहे हैं, उन्होंने अब साग-सब्जी, गेंहू, अरहर सहित अन्य फसल भी लेना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही डबरी निर्माण से 1231 मानव दिवस रोजगार भी सृजित हुआ जिससे गाँव के कई लोगों को काम मिला। सूरत कुमारी के आजीविका का स्त्रोत अब खेती बाड़ी ही नही रहा, उन्होंने डबरी में मछलीपालन करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि  मछलीपालन से उन्हें अच्छी कमाई हो रही है। उन्होंने बताया कि डबरी में इस बार 5 किलो मछली के बीज डाले हैं, जिनकी वर्तमान ग्रोथ अच्छी हो रही है। सूरत का परिवार अब बहुत खुश है, डबरी निर्माण से उनकी आमदनी कई गुना बढ़ गई है। उनके कृषि कार्य हेतु पानी का समस्या का समाधान हो गया है। सूरत ने योजना की प्रशंसा करते हुए, इस हेतु शासन का आभार व्यक्त किया। सूरत अब स्वयं गांव वालों को भी योजना का लाभ लेने प्रेरित कर रहीं है।

  • Related Posts

    सूरज की रोशनी से चमका घर, बिजली बिल से मिली राहत

    रायपुर, 9 मार्च2026/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले के लोगों के लिए राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया माध्यम बन रही है। इस योजना के तहत अब शहर ही…

    Read more

    महतारी वंदन योजना से बेटी के भविष्य को दी सुरक्षा

    रायपुर, 9 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल बनकर सामने आ रही है। इस योजना के तहत मिलने वाली…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे