Ro no D15139/23

सरगुजा सम्भागायुक्त ने एसआईआर कार्यों के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संबंध में मंगलवार को सरगुजा सम्भागायुक्त  नरेन्द्र दुग्गा द्वारा विधायक लुण्ड्रा  प्रबोध मिंज की उपस्थिति में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी   अजीत वसंत, उपजिला निर्वाचन अधिकारी  सुनील नायक, सर्व ईआरओ सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में जिले में मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्तियों की सुनवाई के संबंध में चर्चा की गई। सम्भागायुक्त  दुग्गा ने कहा कि सभी योग्य व्यक्ति का निर्वाचक सूची में पंजीकरण करने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचक सूची में किसी भी योग्य नागरिक का नाम ना छूटे और अयोग्य का नाम ना जुड़े। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जिले में मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने ईआरओ की मदद हेतु अपील की। विधायक लुण्ड्रा श्री प्रबोध मिंज ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने, पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जुड़वाने, अपात्र प्रविष्टियों को हटाने तथा आवश्यक संशोधन हेतु दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने में अपने-अपने स्तर में सहयोग करने कहा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में अपने सुझाव एवं समस्याओं को रखा। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अजीत वसंत ने बताया कि दावा-आपत्तियों की सुनवाई निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी और प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर निष्पक्ष निर्णय लिया जाएगा।उन्होंने दावा-आपत्ति प्राप्त करने, उनके निराकरण, समय-सीमा, प्रपत्रों की जानकारी तथा सुनवाई की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

  • Related Posts

    अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग

    राजनांदगांव 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवाओं से 1 अप्रैल 2026 तक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

      जशपुरनगर 19 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज दीपू बगीचा के समीप स्थित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद जैन के निवास पहुंचकर उनके छायाचित्र…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट