Ro no D15139/23

सरगुजा संभागायुक्त ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति पर ली समीक्षा बैठक प्राप्त शिकायतों एवं मांगो का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें- सम्भागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा

अम्बिकापुर 12 जून 2026/   सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने शुक्रवार को सम्भाग के सभी जिलों के जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक में  सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली गई। संभागायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं मांगों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए तथा हितग्राही को इसकी जानकारी अवश्य देने कहा। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया लगातार जारी है तथा अधिकांश मामलों का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जा रहा है। संभागायुक्त ने जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।  इस दौरान जिला कलेक्टरेट के एनआईसी कक्ष में सरगुजा कलेक्टर श्री अजीत वसंत, उपायुक्त श्री आर के खुंटे, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए