Ro no D15139/23

समन्वय एवं सहयोग से टीम वर्क में शहर के विकास एवं स्वच्छता के लिए करें कार्य : सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सुश्री आर शंगीता

*सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सुश्री आर शंगीता ने नगरीय निकायों अंतर्गत शहरी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की*

*- नगरीय प्रशासन को बेहतर बनाना एवं शासन की योजनाओं का बेहतरीन क्रियान्वयन कराना अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण कार्य*

*- शासन की राशि का सदुपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें*

*- बारिश के पहले सभी नालियों के साफ-सफाई करवाने के दिए निर्देश*

*- प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण करने तथा जियो टैंगिंग करने के दिए निर्देश*

*- विभिन्न कार्यों के लिए नगर पालिक निगम का अपने आय का स्रोत होना चाहिए*

*- सभी अधिकारी जनहित के लिए करें कार्य*

राजनांदगांव 12 जून 2026। सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सुश्री आर शंगीता ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों अंतर्गत शहरी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे। सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सुश्री आर शंगीता कहा कि नगरीय निकाय किसी भी प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। शहरों में विभिन्न तरह की सुविधाएं नागरिकों के लिए उपलब्ध होती है। जिसके दृष्टिगत नगरीय प्रशासन को बेहतर बनाना और शासन की योजनाओं का बेहतरीन क्रियान्वयन कराना अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण कार्य भी है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय अंतर्गत विभिन्न वार्डों के लिए नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि सभी नोडल अधिकारी समग्र दृष्टिकोण से अपने संबंधित वार्ड एवं क्षेत्रों के संबंध में पूरी जानकारी रखेंगे एवं नियमित मानिटरिंग करेंगे। वे अपने क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का चिन्हांकन, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, स्वच्छता एवं अन्य जानकारी से लैस रहेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यों के लिए स्वीकृत की गई। शासन की राशि का सदुपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर कार्य पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त एवं सीएमओ सहित सभी अधिकारियों को सक्रियता, ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी वार्डों में जाएं व जमीन स्तर पर निरीक्षण एवं सर्वे करें तथा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। आपसी समन्वय एवं सहयोग से सभी टीम वर्क में शहर के विकास एवं स्वच्छता के लिए कार्य करें।
सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सुश्री आर शंगीता ने कहा कि बारिश के दिनों में ऐसे स्थान जहां जल भराव की स्थिति बन सकती है, उसका चिन्हांकन करते हुए बारिश के पहले सभी नालियों के साफ-सफाई करवाएं। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में पानी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दरों की स्वीकृति समय पर होनी चाहिए। उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एएचपी अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आवासों के आधिपत्य एवं हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण करने तथा जियो टैंगिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन आवासों के छत, प्लिंथ, फाउंडेशन का कार्य बारिश के पहले पूर्ण करने कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों के मकान स्वीकृति के सत्यापन का कार्य भी शीघ्र करने कहा। सचिव सुश्री आर शंगीता ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सार्वजनिक शौचालय के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिकता से शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने कहा। अमृत मिशन 2.0 के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली के बिल का भुगतान एवं अन्य कार्यों के लिए नगर पालिक निगम का अपने आय का स्रोत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मियों को संवदेनशीलतापूर्वक समय पर वेतन देना सुनिश्चित करें। सभी सीएमओ समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और जनहित के लिए कार्य करें। उन्होंने नालंदा परिसर के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले में नगर पालिक निगम के आय बढ़ाने के लिए शासकीय भूमि पर कमर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिजली बिल में कमी लाने के लिए अधोसंरचना अंतर्गत सौर ऊर्जा को बढ़वा दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में उद्यानों के मरम्मत के लिए सीएसआर के तहत औद्योगिक प्रतिष्ठानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने नगर निगम अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी।
नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने नगर निगम अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई का कार्य जारी है। वही बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए नाले की सफाई भी की जा रही है। उन्होंने जल प्रबंधन, एसआरएलएम, अमृत मिशन, निर्माणाधीन कार्य, सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सीसी रोड निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्य, नालंदा परिषद, बारिश के पहले सफाई कार्य, स्वीकृत कार्य, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पीएम स्वनिधि योजना के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर संचालक नगरीय प्रशासन श्री आर एक्का, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, सीईओ राज्य शहरी विकास प्राधिकरण श्री शशांक पाण्डे, उप कार्यपालन अधिकारी श्री सचित साहू व श्री सुनील अग्रहरि, संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग श्री जय प्रकाश साहू सहित नगर पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तकनीकी अधिकारी, नोडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता