Ro no D15139/23

पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में 21 से 23 मार्च तक होगा सरगुजा ओलम्पिक 2026 का आयोजन संभागस्तरीय आयोजन के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होकर खिलाड़ियों का करेंगे उत्साहवर्धन 12 खेल विधाओं में सम्भाग के समस्त जिलों के दो हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगी में लेंगे हिस्सा

 

अम्बिकापुर 19 मार्च 2026/  सरगुजा के खिलाड़ियों को प्रतिभा एवं कौशल दिखाने का अवसर प्रदान करने तथा विकास की मुख्यधारा से जोड़ने सरगुजा ओलम्पिक 2026 के संभागस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 से 23 मार्च 2026 तक सरगुजा जिले में अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में किया जाएगा। आयोजन के शुभारंभ समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु तैयारियां पूरी-
संभाग स्तरीय आयोजन के लिए सरगुजा जिले में लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गईं हैं। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड, पीजी कॉलेज के हॉकी स्टेडियम, सेंट जेवियर्स विद्यालय, गांधी स्टेडियम, गांधी स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में किया जाएगा। संभाग के सभी जिलों के खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों के ठहरने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

12 खेल विधाओं में होगी प्रतियोगिता, विजेता होंगे पुरस्कृत-
सरगुजा ओलंपिक में  कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, दौड़, बैडमिंटन, रस्साकसी समेत 12 खेल विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित होंगी। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु व्यायाम शिक्षकों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

दो हजार से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल-
संभाग स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता 2026 में कुल 2190 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 1044 महिला एवं 1146 पुरूष शामिल हैं। यह प्रतियोगिता दो आयु वर्गों  17 वर्ष से कम एवं 17 वर्ष से अधिक वर्ष में होगी। जिलेवार देखा जाए तो प्रतियोगिता में सरगुजा जिले से कुल 416 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें 202 महिला एवं 214 पुरूष हैं, इसमें से 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में बालक 113 एवं बालिका 101 तथा17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरूष 101 एवं महिला 101 हैं। जशपुर जिले से कुल 443 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें 226 महिला एवं 217 पुरूष हैं, इसमें से 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में बालक 109 एवं बालिका 109 तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरूष 108 एवं महिला 117 हैं। बलरामपुर जिले से कुल 357 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें 151 महिला एवं 206 पुरूष हैं, इसमें से 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में बालक 100 एवं बालिका 75 तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरूष 106 एवं महिला 76 हैं। इसी प्रकार कोरिया जिले से कुल 301 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें महिला 149 एवं पुरूष 152 हैं, इसमें से 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में बालक 74 एवं बालिका 71 तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरूष 78 एवं महिला 78 हैं। वहीं एम.सी.बी. जिले से कुल 311 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें महिला 142 एवं पुरूष 169 हैं, इसमें से 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में बालक 85 एवं बालिका 73 हैं तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरूष 84 एवं महिला 69 हैं। इसी प्रकार सूरजपुर जिले से कुल 362 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें महिला 174 एवं पुरूष 188 हैं, इसमें से 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में बालक 86 एवं बालिका 79 तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरूष 102 एवं महिला 95 खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों के साथ कुल 270 स्टाफ शामिल रहेंगे।

  • Related Posts

    डॉ. शिबानी के सपनों को मिली प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से स्वावलंबन की उड़ान

      रायपुर, 19 मार्च 2026/ आज के बदलते दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। बस्तर जिले की डॉ. शिबानी रानी सारंगी ऐसी ही…

    Read more

    झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी

      रायपुर, 19 मार्च 2026/युवाओं को रोजगार संबंधी जानकारी सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। आज झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट