Ro no D15139/23

सरगुजा ओलम्पिक का शानदार आगाज जिले के 80 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने कराया है पंजीयन

03 फरवरी तक विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता होगी आयोजित, जीत हासिल करने खिलाडियों में दिखा उत्साह

  राज्य के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरगुजा सम्भाग के लोगों को खेलों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से सरगुजा ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। तीन चरणों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के विकासखण्ड स्तर की शुरुआत 28 जनवरी से हो गई है, जो 03 फरवरी तक जारी रहेगा।

प्रतियोगिता हेतु सरगुजा जिले के 80026 खिलाड़ियों ने 12 खेल विधाओं में हिस्सा लेने पंजीयन करवाया है। जीत हासिल करने खिलाड़ी पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं।
जिले में विकासखण्ड अम्बिकापुर में 3 से 4 फरवरी, लखनपुर में 29 जनवरी से 02 फरवरी तक, उदयपुर में 28 जनवरी से 03 फरवरी तक, मैनपाट में 29 से 30 जनवरी तक, सीतापुर में 30 से 31 जनवरी तक, बतौली में 30 से 31 जनवरी तक एवं लुण्ड्रा में 30 से 31 जनवरी तक विकासखण्ड स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विकासखण्ड स्तर पर विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिला स्तरीय आयोजन 05 फरवरी से 10 फरवरी तक होगा। इसी प्रकार आयोजन का अंतिम स्तर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 01 मार्च से 03 मार्च तक आयोजित होगी।

जिले के 80 हजार से अधिक खिलाड़ी खेल प्रतियोगिताओं में लेंगे हिस्सा-
सरगुज़ा ओलम्पिक में पूरे जिले के 80 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने कुल कुल 80026 लोगों ने पंजीयन कराया जिसमें महिला 43273 एवं पुरूष 36753 शामिल हैं। जिसमें अम्बिकापुर विकासखण्ड में कुल 14691 पंजीकृत खिलाड़ी में से महिला 8500 एवं पुरूष 6191, उदयपुर विकासखण्ड में कुल 10479 पंजीकृत खिलाड़ियों में महिला 4905 एवं 5574 पुरूष, बतौली विकासखण्ड में कुल 11710 पंजीकृत खिलाड़ियों में महिला 6346 व पुरूष 5364, मैनपाट विकासखण्ड में कुल 7415 पंजीकृत खिलाड़ियों में महिला 4680 एवं पुरूष 2735, लखनपुर विकासखण्ड में कुल 13342 पंजीकृत खिलाडियों में  महिला 5592 एवं पुरूष 7750, लुण्ड्रा विकासखण्ड में कुल 11811 पंजीकृत खिलाड़ियों में महिला 7355 एवं पुरूष 4456 एवं सीतापुर विकासखण्ड में  कुल 10578 पंजीकृत खिलाड़ियों में महिला 5895 एवं पुरूष 4683 शामिल हैं।

ये खेल प्रतियोगिताएं हो रही हैं आयोजित-
सरगुजा ओलंपिक में विकासखण्ड स्तर पर एथलेटिक्स दौड़,  गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, लम्बी कूद, ऊंची कूद, 4Û100 रिले रेस, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, खो-खो, बालीबाल, बास्केटबाल आयोजित होंगे। हॉकी एवं कुश्ती के खिलाड़ी सीधे जिले स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात