Ro no D15139/23

खाद्य विभाग द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण

जालमपुर वार्ड के राशन दुकान में स्टॉक के भौतिक सत्यापन में कमी पाए जाने पर की गई कार्यवाही

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर खाद्य विभाग के अमले द्वारा जिले के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य अधिकारी ने बताया कि आज धमतरी शहर के लालबगीचा वार्ड, शीतलापारा वार्ड, रामपुर वार्ड, ब्राम्हण पारा, महंत घासीदास वार्ड, कोष्टापारा वार्ड, मकेश्वर वार्ड, आमापारा वार्ड, जालमपुर वार्ड के शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया गया। जालमपुर वार्ड में मॉं शारदा स्व सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान का अवलोकन किया गया। इस दौरान वहां संधारित स्टॉक के भौतिक सत्यापन में कमी पाए जाने पर छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कंडिकाओं के तहत कार्यवाही भी की गई।

खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में आज 65 हजार 266 कार्डधारी उपभोक्ताओं को एकमुश्त तीन माह का 64 हजार 731 क्विंटल 71 किलोग्राम चांवल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि जून से अगस्त 2025 तक तीन माह का चावल पात्रतानुसार एकमुश्त वितरण किया जा रहा है। खाद्य अधिकारी ने जिले के राशन कार्डधारियों से अपील की है कि जून माह में तीन माह का चावल एकमुश्त उठाव करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। राशनकार्डधारी 30 जून तक शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में उपस्थित होकर राशन प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 484 शासकीय उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं। वर्तमान में दो लाख 55 हजार 470 राशनकार्ड प्रचलित हैं। इनमें दो लाख 30 हजार 477 बीपीएल राशनकार्ड और 24 हजार 993 एपीएल राशनकार्ड शामिल हैं।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?