Ro no D15139/23

धमतरी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य परिसरों की सफाई बनाए रखने की दी समझाईश

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के धमतरी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के होटल, रेस्टोरेंट और मिष्ठान भण्डार सहित अन्य खाद्य परिसरों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दल द्वारा धमतरी स्थित हर्ष सुपर मार्ट, दीपक होटल बठेना, दी जिंजर लीफ रूद्री रोड, भैरूनाथ पावभाजी, सेवन स्टॉर रेस्टोरेंट लक्ष्मी निवास, सोनकर चिकन सेंटर, बादशाह एग रोल, यादव चाट सेंटर का निरीक्षण किया गया। इसी तरह सूर्या किराना स्टोर्स कोलियारी, माहेश्वरी राईस इण्डस्ट्रीज कुरूद, दिशा किराना एवं जनरल स्टोर्स भखारा, रामस्वरूप किराना स्टोर्स हंचलपुर, रोशनी प्रोविजन स्टोर्स लोहरसी, स्वाद रेंस्टोरेंट रूद्री, गणेश मोमोस, जय जलाराम दाबेली, रोहित एगरोल, बाम्बे भेज रूद्री का निरीक्षण किया। इस दौरान नमक, बिस्कुट, पनीर, मैदा, चायपत्ती, पका दाल, पनीर की सब्जी, बेसन, साबूदाना व फोर्टिफाइड चावल का विधिक नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने यह भी बताया कि दल द्वारा मौके पर फेमस आलूगुण्डा धमतरी और बादशाह एगरोल रूद्री में अखबारी कागज का उपयोग करते पाये जाने पर उसका उपयोग नहीं करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी तरह रूद्री रोड स्थित भैरूनाथ पावभाजी सेंटर को मेडिकल फिटनेस बनवाने और गणेश मोमोस सेंटर, जलाराम दाबेली, रोहित एगरोल, बाम्बे भेल एवं गुपचुप सेंटर संचालकों को 7 दिनों के भीतर खाद्य पंजीयन बनवाने के लिए निर्दशित किया गया। इसके साथ ही ग्राहकों को साफ-सफाई युक्त खाद्य परिसरों से ही जांच-परखकर, खाद्य पदार्थों की अवसान तिथि, खाद्य लायसेंस, पंजीयन नंबर देखकर ही पैक्ड खाद्य पदार्थों को खरीदने की अपील की गई। इसके अलावा कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए सभी होटलों, रेस्टोरेंटों और सड़क किनारे लगाने वाले फुड वेंडरों को उपयोग में लाने वाले जल स्त्रोंतों से पानी की जांच पीएचई लैब से करवाकर जांच प्रतिवेदन जमा करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    गंगरेल, रुद्री डेम,माडमसिल्ली और नरहरा में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

    प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कयाकिंग और वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधाओं का रखा विशेष ध्यान   धमतरी, 29 अगस्त 2026। जिले में पर्यटन को नई…

    Read more

    एग्रीस्टैक पंजीयन को लेकर जिले में अभियान तेज

      ग्राम बनबागौद पहुंचकर कलेक्टर मिश्रा ने किया निरीक्षण, लंबित पंजीयन समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश धमतरी, 28 अगस्त 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की प्रक्रिया…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध