Ro no D15139/23

टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने  के लिए जशपुर जिले को मिला सम्मान

स्वास्थ्य मंत्री ने इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए किया सम्मानित
जिले में 271 से अधिक ग्राम पंचायतों को किया गया है टीबी मुक्त

जशपुरनगर 30 अप्रैल 2025/  राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत किये जा रहे बेहतर कार्य के लिए मंगलवार को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में जशपुर जिले को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा सीएमएचओ श्री जीएस जात्रा के नेतृत्व गए स्वास्थ्य विभाग जशपुर के दल को सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया, आयुक्त स्वास्थ्य विभाग डॉ. प्रियंका शुक्ला ने भी जिले की इस उपलब्धि की सराहना की।
इस अवसर पर सीएमएचओ सहित सिविल सर्जन वीके इन्दवार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा, हॉस्पिटल कंसलटेंट राजेश कुरील, जिला टीवी एचआईवी कोऑर्डिनेटर अमित त्रिपाठी, प्रतीक लकड़ा एसटीएस अर्चना सिंह, सविता तिर्की एवं करिश्मा ने अवार्ड प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि जशपुर में टीबी मुक्त अभियान को कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिशन मोड़ में संचालित किया जा रहा है। टीबी मरीजों की खोज, जांच, उपचार एवं निदान का कार्य गांव गांव में किया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि राज्य में सर्वाधिक 444 ग्राम पंचायतों में से 271 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त किये गए हैं। जिसमें सबसे अधिक 66 ग्राम पंचायत विकासखंड बगीचा में टीबी मुक्त बनाये गए हैं।
इस संबंध में जशपुर जिले के टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उदय भगत ने बताया कि जिले में टीबी उन्मूलन के लिए कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत हर गांव में स्क्रीनिंग का कार्य कराया गया है। जिसमें टीबी पीड़ित पाए गए सभी 264 मरीजों को आवश्यक पोषण दिलाने के लिए फूड बास्केट प्रदान किया जा रहा है। उनको लगातार दवाइयों के सेवन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसके लिए जिले में टीबी की बीमारी से ठीक हुए मरीजों को टीबी मित्र बनाया गया है। ये टीबी मित्र बीमारी से जूझ रहे लोगों को प्रेरणा देने के साथ उन्हें दवाइयों के नियमित सेवन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
जिले में टीबी का पूर्ण रूप से उन्मूलन करने के लिए पिरामल फाउंडेशन की सहायता से जिले के सभी बैगा, गुनिया, सिरहा जैसे पारम्परिक वैध का कार्य करने वाले लोगों को टीबी की बीमारी के लक्षणों के प्रति जागरूक कर गंभीर टीबी पीड़ितों को चिकित्सालयों में भेजने एवं पारम्परिक चिकित्सा के साथ आधुनिक पद्धति से उपचार करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। जिले में टीबी से लड़ी जा रही जंग में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को शामिल करने के लिए सरपंच, पंच, बीडीसी, डीडीसी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ साथ स्वसहायता समूह की महिलाओं, युवाओं को भी टीबी से बचाव एवं उन्मूलन के लिए प्रशिक्षण दिया गया है।

  • Related Posts

    लापरवाही और नियम उल्लंघन पर संबंधित बस ऑपरेटरों के विरुद्ध होगी कार्रवाई रू कलेक्टर रोहित व्यास चालकों-कर्मचारियों का पुलिस चरित्र सत्यापन और  मेडिकल परीक्षण अनिवार्य रूप से कराने दिए निर्देश कलेक्टर ने जिले में संचालित समस्त निजी बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर बस संचालन व्यवस्था की समीक्षा

     जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित समस्त निजी बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर बस संचालन व्यवस्था की समीक्षा की बैठक के दौरान…

    Read more

    कृषि क्रांति एक्सपो में उमड़ा किसानों का सैलाब 17 कंपनियों ने दिखाई रुचि मिलेट, औषधीय एवं उद्यानिकी फसलों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा किसानों को मिले नए बाजार के अवसर

      जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ जिला प्रशासन जशपुर द्वारा कुनकुरी में आयोजित कृषि क्रांति एक्सपो में किसानों का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। एक्सपो के अंतर्गत आयोजित डेमॉन्स्ट्रेशन कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने