Ro no D15139/23

आवास प्लस 2.0 का सर्वे जारी वंचित परिवारों को पक्का मकान दिलाने जुटे जनप्रतिनिधि

लूण्ड्रा विधायक एवं राज्य युवा आयोग अध्यक्ष ने किया आवास प्लस का सर्वे
अम्बिकापुर । प्रदेश में “मोर दुआर साय सरकार“ महाअभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए आवास प्लस 2.0 का सर्वे जारी है। इस अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र परिवारों को चिन्हित करना है जो अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए हैं, ताकि उन्हें पक्के मकान का लाभ मिल सके।
इस अभियान अंतर्गत लूण्ड्रा विधानसभा विधायक श्री प्रबोध मिंज ग्राम पंचायत करोंधा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने श्रीमती सुखमनिया यादव का आवास प्लस का सर्वे किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तय समयसीमा में मकान पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को उपहार भेंटकर सम्मानित भी किया।
लूण्ड्रा विधायक श्री मिंज ने कहा, “प्रदेश में सुशासन की सरकार है प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित पात्र लोगों को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। इस सर्वे के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीण परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस सर्वे में सहभागी बनें और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाएं।
इसी क्रम में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर द्वारा आवास प्लस सर्वे में अपनी भागीदारी निभाई। श्री तोमर अम्बिकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत करजी की रहने वाली श्रीमती गुलाबी नायक और श्रीमती राधा नायक के घर पहुंचे, जहां उन्होंने आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे किया।
इस दौरान उन्होंने ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में सरकार आम जनता के सपनों को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध है। इस सर्वे के माध्यम से उन सभी वंचित हितग्राहियों को एक बार फिर पक्का आशियाना दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।“ उन्होंने लोगों से आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है, जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिल सके।
इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐतिहासिक अभिनंदन

      बाजे गाजे के साथ लड्डुओं से तौलकर विभिन्न समाजों एवं संगठनों ने उप मुख्यमंत्री का किया सम्मान *यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सरकार की बड़ी पहल बिजली बिल समाधान योजना से धमतरी के हजारों परिवारों को मिली आर्थिक आजादी

    ​ ​रायपुर 06 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….