Ro no D15139/23

सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से गंगापुर का घर हुआ रोशन अनुप कोचेटा ने सोलर रूफटॉप लगाकर पाई बड़ी राहत, बिजली बिल लगभग हुआ शून्य

अम्बिकापुर, 07 सितंबर 2025/ प्रकृति ने जीवन दिया है और उस जीवन को संचारित करने के लिए ऊर्जा भी। आज जब पारंपरिक ऊर्जा स्रोत लगातार घटते जा रहे हैं और प्रदूषण गंभीर चुनौती बन गया है, ऐसे समय में सौर ऊर्जा आशा की किरण बनकर उभरी है। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना इसी दिशा में एक पहल है। अम्बिकापुर के गंगापुर निवासी श्री अनुप कुमार कोचेटा इसका एक सफल उदाहरण हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप पैनल लगवाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

22 दिनों में 300 यूनिट बिजली का उत्पादन
श्री अनुप ने बताया कि पहले उनके घर की औसत खपत लगभग 300 यूनिट प्रतिमाह थी। योजना का लाभ उठाने के बाद महज 22 दिनों में ही 300 यूनिट बिजली का उत्पादन सोलर रूफटॉप से हो गया। इस वजह से उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है।

लागत और सब्सिडी की मिली जानकारी
उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 2 लाख 5 हजार रुपए आई है। इस पर केंद्र सरकार से 78,000 रुपए की सब्सिडी और राज्य सरकार से 30,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता मिल रही है। इस प्रकार उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की सहायता राशि वापस मिलेगी। शेष राशि के लिए उन्होंने बैंक से 6.5% ब्याज दर पर लोन लिया है, जिसे आसान किस्तों में चुकाना संभव है।

भविष्य सुरक्षित, बिल का बोझ हुआ कम
श्री अनुप ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह योजना बेहद लाभकारी है। पहले हर महीने बिजली बिल का बोझ रहता था, लेकिन अब वह पूरी तरह खत्म हो गया है। बैंक की आसान किस्तों के चलते लोन चुकाना भी मुश्किल नहीं है। इस योजना से न सिर्फ मेरा घर रोशन हुआ है बल्कि मेरा भविष्य भी सुरक्षित हुआ है। देश में बिजली उत्पादन बढ़ेगा और बिजली बिल का बोझ घटेगा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आर्थिक राहत और मुफ्त बिजली मिल रही है, सभी को इस योजना का लाभ लेना चाहिए।

  • Related Posts

    उर्वरक की कालाबाजारी पर हुई कार्रवाई अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत पर कृषि विभाग ने 640 बोरी यूरिया किया जब्त

       अम्बिकापुर 09 जून 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर एवं उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी…

    Read more

    स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत अम्बिकापुर में बनेंगे 4 आकांक्षीय शौचालय, कलेक्ट्रेट परिसर सहित प्रमुख स्थानों के लिए भेजा गया प्रस्ताव

      अम्बिकापुर 09 जून 2026/   स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर में आधुनिक एवं सुविधायुक्त आकांक्षीय (Aspirational) शौचालयों के निर्माण हेतु प्रस्ताव राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू