Ro no D15139/23

सूर्य प्रकाश त्रिपाठी को ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से मिली डबल सब्सिडी

सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

रायपुर । “सूर्य की रौशनी के साथ घर में हर दिन मुफ्त बिजली ला रहा है, अम्बिकापुर के डीसी रोड निवासी श्री सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर के आंगन में बने शेड पर 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया है, जिससे उनका घर अब पूरी तरह सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बन गया है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि पहले हर महीने बिजली बिल की चिंता रहती थी, अब सूरज ही हमारा बिजलीघर बन गया है। सरकार की मदद से सोलर सिस्टम लगाना आसान और सस्ता दोनों हो गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य है कि हर घर को स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध हो, जिससे देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर सके।

केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी मिल रही है, श्री त्रिपाठी ने बताया कि 3 किलोवॉट पर केंद्र सरकार से 78,000 रुपये और राज्य सरकार से 30,000 रुपये की सब्सिडी दे रही है, कुल मिलाकर 1 लाख 8 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। शासन की इस पहल से पहले बिजली उपभोक्ता थे लेकिन अब अपने घर की खपत पूरी करने के बाद अतिरिक्त बिजली ग्रिड में बेचकर आमदनी भी प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे लें पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ

बिजली उपभोक्ता को pmsuryaghar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन स्वीकृत होने के बाद MNRE (नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय) से पंजीकृत वेंडर के माध्यम से सोलर पैनल लगवाया जा सकता है। पैनल इंस्टालेशन और निरीक्षण के बाद सब्सिडी की राशि सीधे बिजली उपभोक्ता के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

लाभ केवल बिजली बचत तक सीमित नहीं

श्री त्रिपाठी का मासिक बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। सौर पैनल से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जाती है, जिसके बदले उन्हें नेट मीटरिंग प्रणाली से क्रेडिट यूनिट मिलती हैं। इससे भविष्य के बिलों में समायोजन होगा और वित्तीय वार्षिक में अतरिक्त बिजली का भुगतान विद्युत विभाग करेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ बिजली बिल कम करने का माध्यम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण की सौगात भी है। अगर हर घर सोलर अपनाए तो मुफ्त बिजली पाएंगे।

  • Related Posts

    बजटीय देयक जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित तथा SNA SPARSH से संबंधित भुगतान के लिए 30 मार्च तक का समय

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय/उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च…

    Read more

    सरगुजा में राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?