Ro no D15139/23

रायपुर जिले के नवाचारों से जुड़ेगा सुजुुकी फाउंडेशन

*सुजुकी मोटर कॉर्पाेरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से की मुलाकात*

*प्रतिनिधि मंडल ने प्रोजेक्ट अजा का किया अवलोकन*

*जिला प्रशासन के नवाचारों की सराहना, महिला सशक्तिकरण और दिव्यांग बच्चों के प्रयासों को बताया प्रेरणादायी*

रायपुर, 17 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जापान की प्रतिष्ठित कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पाेरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट, विशेष रूप से “प्रोजेक्ट पिंक दीदी” एवं “प्रोजेक्ट रचना” की सराहना की। प्रतिनिधि मंडल में सुजुकी कम्पनी की वेन्चर नेक्स्ट भारत के डायरेक्टर साइतो सान, मिनोरी एवं केईची सान शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने प्रोजेक्ट अजा की हितग्राही सुश्री नागेश्वरी के यहां जाकर प्रोजेक्ट का किया अवलोकन।

कलेक्टर ने उन्हें प्रोजेक्ट रचना में बनाए गए कम्प्यूटर एवं पानी बॉटल कव्हर भेंट की, साथ ही उनका शॉल एवं डोकरा आर्ट से सम्मान किया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि जिले में संचालित “प्रोजेक्ट पिंक दीदी” से जिले की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रहीं हैं इस प्रोजेक्ट के तहत उन्हें 30 से अधिक ऑटो दिए गए हैं जो नवा रायपुर में आवागमन का अच्छा साधन हैं और साथ ही महिलाएं प्रति माह करीब 30 हजार रुपये से अधिक आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। “प्रोजेक्ट रचना” की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इससे हमारे अनुपयोगी फ्लैक्स एवं होर्डिंग के मटेरियल का उपयोग कर दैनन्दिनी उपयोग की वस्तुएं बनाई जा रहीं हैं।

प्रतिनिधि मंडल को जिले में संचालित कला केंद्र की गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस केंद्र के माध्यम से बच्चों को ड्रॉइंग, पेंटिंग, डांस, सिंगिंग सहित विभिन्न रचनात्मक विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनकी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिल रहा है। इसके अतिरिक्त “प्रोजेक्ट दिव्यधुन” के अंतर्गत जिले के 10 दिव्यांग बच्चों द्वारा संगीत प्रस्तुतियां दी जा रहीं हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन एवं मानिक्त्सू के डायरेक्टर श्री बिरेन साहू भी शामिल थे।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम