Ro no D15139/23

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भोथली में स्वदेशी जागरण मंच का कार्यक्रम

स्वदेशी अपनाने से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था – कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना तथा विदेश में उत्पादित वस्तुओं के अधिक उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा शामिल हुए। यह कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वदेशी का महत्व समझाते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक देश में निर्मित वस्त्रों एवं उत्पादों का उपयोग करना चाहिए, ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और देश का धन देश में ही बना रहे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल एक आदत नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारा कर्तव्य है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, योग एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई सर्वोपरि है, इसे पूरी लगन और ईमानदारी से करना चाहिए। साथ ही बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार कार्य चुनने और जो भी कार्य करें, उसे पूरी मेहनत और अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ करने की सलाह दी।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में आयोजित मासिक परीक्षा का अवलोकन किया तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं के सफल आयोजन और बेहतर परिणाम के लिए प्राचार्य को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री साहू सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?