Ro no D15139/23

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भोथली में स्वदेशी जागरण मंच का कार्यक्रम

स्वदेशी अपनाने से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था – कलेक्टर अबिनाश मिश्रा
देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना तथा विदेश में उत्पादित वस्तुओं के अधिक उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा शामिल हुए। यह कार्यक्रम  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली  में  आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वदेशी का महत्व समझाते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक देश में निर्मित वस्त्रों एवं उत्पादों का उपयोग करना चाहिए, ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और देश का धन देश में ही बना रहे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल एक आदत नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारा कर्तव्य है।
कलेक्टर  मिश्रा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, योग एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई सर्वोपरि है, इसे पूरी लगन और ईमानदारी से करना चाहिए। साथ ही बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार कार्य चुनने और जो भी कार्य करें, उसे पूरी मेहनत और अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ करने की सलाह दी।
इस अवसर पर कलेक्टर  मिश्रा ने शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में आयोजित मासिक परीक्षा का अवलोकन किया तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं के सफल आयोजन और बेहतर परिणाम के लिए प्राचार्य को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य  साहू सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् एवं भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस की थीम पर आधारित है प्रदर्शनी

     राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने में ऐसी प्रदर्शनियों की भूमिका महत्वपूर्ण- नगर पालिका अध्यक्ष  अरविंद भगत जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है प्रदर्शनी का आयोजन…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्वअभ्यास का हुआ आयोजन

        कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का किया निरीक्षण जशपुरनगर 13 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारियों…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां