Ro no D15139/23

जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने स्वाथ्य उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गैर संचारी रोग नियंत्रण, परिवार नियोजन एवं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की हुई सामीक्षा

जशपुरनगर 24 जुलाई 2025/ जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में जिले के समस्त स्वास्थ्य अमलों हेतु उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीएस जात्रा एवं  जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की सुविधायें जन-जन तक पहुंचाने के लिए उन्मुखीकरण प्रशिक्षण देने के साथ योजनाओं की समीक्षा भी की गई। इसमें गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर कार्यरत चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा सहायकों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हुए।
जिसमें सभी को मधुमेह, उच्चरक्तचाप, पक्षाघात (लकवा), एवं मुख, स्तन व ग्रीवा कैंसर जैसे गैर संचारी रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं, जॉच, उपचार, परामर्श के साथ-साथ मरीजों के डाटा की प्रविष्टि ऑनलाईन करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर राज्य सलाहकार सुबोध धर शर्मा, डब्ल्युएचओ चिकित्सा अधिकारी डॉ उर्वन पी शाह, एचएसटीपी सिनियर एनालिस्ट भूपेंद्र रावत, जिला सलाहकार डब्ल्युएचओ अतुल शुक्ला, जिला सलाहकार डॉ रूपा प्रधान के द्वारा अपने-अपने विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी।
इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ जी जे लकड़ा  तथा निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ संदीप भगत द्वारा  परिवार नियोजन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जनसंख्या वृद्धि में नियंत्रण के साथ चुनौती एवं जनसंख्या को स्थिर रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के पर ध्यान देते हुए सतत् विकास लक्ष्यों को अर्जित करने के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को प्रतिवर्ती अंतराल साधनों के द्वारा अवांछित, समय से पूर्व गर्भधारण को कम करने एवं इस प्रकार के अधिक जोखिम वाले गर्भधारण एवं असुरक्षित गर्भपात से बचाए जाने के साथ ही गर्भनिरोधक इंजेक्शन के उपयोग के प्रति महिलाओं में स्वीकार्यता लाने एवं गुणवत्तापूर्ण परामर्श और फॉलो-अप देखभाल व अवांछित माध्यम से गर्भनिरोध से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति सजग करने के लिए जानकारी दी गयी।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित समीक्षा बैठक  में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ व्हीके इंदवार, कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी डॉ एम ममता साय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा एवं  डीपीएचएन करिश्मा चौहान,  के द्वारा जिला चिकित्सालय सहित विभिन्न विकास खंडों में हुई मातृ मृत्यु की घटनाओं की समीक्षा की गयी। इस बैठक में संबंधित संस्था से खण्ड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक, सीएचओ, एएनएम उपस्थित रहे। इस दौरान एएनएम को अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाली गर्भवती माताओं कि नियमित निगरानी रखने, समय-समय पर आवश्यक जांच सुविधा मुहैया कराने, उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं को विशेष ध्यान देने एवं पार्टोग्राफ किये जाने के निर्देश दिए गए। मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित करने तथा प्रसव पश्चात 48 घंटे तक माता एवं बच्चे को संस्था में रखने साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं को आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किये जाने हेतु निर्देशित किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत