Ro no D15139/23

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, 15 फरवरी को होना था महामुकाबला

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए अनुमति दे दी है. लेकिन भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है. डॉन की खबर के अनुसार सरकार ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डालकर इसकी घोषणा कर दी है.

सरकार ने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट किया?

पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर लिखा- इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी को मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.

15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच होना था मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाना था. मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शेड्यूल है. पाकिस्तान के खेलने से इनकार करने पर आईसीसी क्या फैसला लेता है, इसपर सभी की नजर है.

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में है. ग्रुप A में भारत और पाकिस्तान के अलावा नामिबिया, नीदरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका की टीमें हैं.

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से क्यों किया इनकार?

पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया है. इससे पहले तो ये भी अफवाह थी कि पाकिस्तान टूर्नामेंट का ही बहिष्कार कर देगा. लेकिन शहबाज शरीफ सरकार ने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए अनुमति दे दी है, हालांकि भारत के खिलाफ मैच खेलने से रोक दिया.

बांग्लादेश क्यों हुआ टूर्नामेंट से बाहर?

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुका है. भारत में मुकाबला खेलने से इनकार करने पर आईसीसी ने उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. अब स्कॉटलैंड की टीम को उसकी जगह टूर्नामेंट में शामिल किया गया है. बांग्लादेश ने आईसीसी से सुरक्षा का हवाला देकर भारत में मैच नहीं खेलने की गुहार लगाई थी. जिसे आईसीसी ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि बांग्लादेश की टीम और मीडिया को भारत में सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है.

  • Related Posts

    मैं नहीं करूंगा… मैदान पर धोनी के साथ दीपक चाहर की मस्ती का किस्सा

    आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. 28 मार्च से लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस…

    Read more

    पिता के बर्थडे वाले दिन रणदीप हुड्डा के घर आई नन्ही परी, पत्नी लिन ने बेटी को दिया जन्म

    Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. एक्टर पहली बार पिता बने हैं और उनके घर नन्ही परी का जन्म हुआ है. उनकी पत्नी और…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान