Tuesday, April 30

Tag: गणतंत्र दिवस समारोह 2023: राष्ट्रीय राजधानी में अब तक के पहले सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति कार्यक्रम और जनजातीय नृत्य महोत्सव में 1200 से अधिक कलाकार भाग लेंगे

गणतंत्र दिवस समारोह 2023: राष्ट्रीय राजधानी में अब तक के पहले सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति कार्यक्रम और जनजातीय नृत्य महोत्सव में 1200 से अधिक कलाकार भाग लेंगे
खास खबर, देश-विदेश

गणतंत्र दिवस समारोह 2023: राष्ट्रीय राजधानी में अब तक के पहले सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति कार्यक्रम और जनजातीय नृत्य महोत्सव में 1200 से अधिक कलाकार भाग लेंगे

नई दिल्ली (IMNB). गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के हिस्से के रूप में और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती (जिसे पराक्रम दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है) को मनाने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति तथा जनजातीय नृत्य महोत्सव 'आदि शौर्य - पर्व पराक्रम का' नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 23 एवं 24 जनवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा। सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति तथा जनजातीय नृत्य शैली की विषयवस्तु पर आधारित इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य देश के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान पर प्रकाश डालना है। रक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें भारतीय तटरक्षक बल समन्वयक की भूमिका निभा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए प्रारंभिक अभ्यास सत्र 10 जनवरी को शुरू हुआ था और सेना के ड्रम्स तथ...