ब्रह्माकुमारीज द्वारा समाज कल्याण एवं नारी उत्थान के प्रयास सराहनीय : मालती राय
*ब्रह्माकुमारीज गॉडलीवुड स्टूडियो द्वारा निर्मित थ्री डी एनिमेशन आध्यात्मिक फिल्म ‘The Light’ की भोपाल मे स्क्रीनिंग*
भोपाल 28 अप्रैल 2024
ब्रह्माकुमारीज के संस्थापक पिताश्री ब्रह्मा बाबा एवं ब्रह्माकुमारीज संस्था के इतिहास पर आधारित गॉडलीवुड स्टूडियो द्वारा निर्मित बहुचर्चित आध्यात्मिक एनीमेटेड फिल्म *'द लाइट'* की भोपाल शहर औरा माल पी वी आर, त्रिलँगा, भोपाल मे प्रथम स्क्रीनिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया | फिल्म आध्यात्मिक शक्ति, नारी उत्थान एवं समाज कल्याण की विशेष अवधारणा पर आधारित है | फिल्म ब्रह्माकुमारीज के गाडलीवुड स्टूडियो द्वारा निर्मित है | "THE LIGHT" फिल्म ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के साकार संस्थापक पिताश्री ब्रह्मा बाबा की परमात्मा के प्रति अटूट प्रेम और विश्वास तथा उनके तन से परमात्मा दिशानिर्देश द्वारा माताओं बहनों के द्वारा विश्व कल्याण के कार्य के लिए जुल्मों एवं सि...