Friday, October 18

Tag: मंत्री डाॅ. डहरिया ने श्रम कल्याण मंडल की योजनाओं की समीक्षा

मंत्री डाॅ. डहरिया ने श्रम कल्याण मंडल की योजनाओं की समीक्षा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मंत्री डाॅ. डहरिया ने श्रम कल्याण मंडल की योजनाओं की समीक्षा

*योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश* *हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किए चेक वितरण* रायपुर, 29 जनवरी 2023/ श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज राजधानी रायपुर स्थित विश्राम भवन में श्रम कल्याण मंडल के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा श्रमिाकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद विशेष रूप मौजूद थे। मंत्री डाॅ. डहरिया ने बैठक में श्रमिक दिव्यांग सहायता, श्रद्धांजलि योजना, कल्याण मित्र सहित अन्य विषयों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित कर स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित करने की सहमति दी। मंत्री डॉ. डहरिया ने समीक्षा बैठक में मंडल द्वारा संचालित सिलिकोसिस से पीड़ित श्रमिकों के लिए आर्थिक सहायता एवं पुर्नवास सहायता यो...