राजनांदगांव : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों को नये कानूनों के संबंध में दी जानकारी
- नये कानून अंतर्गत निर्धारित समय में होगा प्रकरणों का समाधान - कलेक्टर
- कानूनों में एकरूपता लाने, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए नये कानून में किया गया प्रावधान - पुलिस अधीक्षक
- 1 जुलाई 2024 से भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 होंगे प्रभावी
- अपराधिक मामलों में तलाशी एवं जप्ती के दौरान की जाएगी वीडियोग्राफी
- प्रकरणों के निराकरण के लिए समय का किया गया निर्धारण
- सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए पूरी प्रक्रिया को किया जाएगा डिजिटल
- ई-एफआईआर, जीरो-एफआईआर ई-साक्ष्य के संबंध में दी गई जानकारी
- पुलिस, विवेचक, प्रार्थी, गवाह, पीडि़त सबके लिए एक अच्छा परिवर्तन
राजनांदगांव 27 जून 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रति...