Friday, October 18

Tag: सीईओ मिश्रा ने सरसों फसल क्षेत्र का किया निरीक्षण धान के बदले दलहन-तिलहन की भी फसल लेने किसानों को किया प्रोत्साहित

सीईओ मिश्रा ने सरसों फसल क्षेत्र का किया निरीक्षण धान के बदले दलहन-तिलहन की भी फसल लेने किसानों को किया प्रोत्साहित
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायगढ़, रायपुर

सीईओ मिश्रा ने सरसों फसल क्षेत्र का किया निरीक्षण धान के बदले दलहन-तिलहन की भी फसल लेने किसानों को किया प्रोत्साहित

रायगढ़, 16 जनवरी 2023/ सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा ने आज विकासखण्ड रायगढ़ के ग्राम तरकेला, कोतरा एवं ठाकुरपाली में रबी फसल अन्तर्गत दलहन, तिलहन क्षेत्र विस्तार के तहत कृषि विभाग द्वारा उप संचालक कृषि रायगढ़ के मार्गदर्शन में लगवाये गये वृहद सरसों फसल क्षेत्र का निरीक्षण किया। सीईओ श्री मिश्रा ने कहा कि जिले के किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने एवं फसलों के चक्रीकरण हेतु कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को शासन की योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन करते हुए हितग्राहियों को जमीनी स्तर पर लगातार आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा रहा है। साथ ही धान के बदले अन्य फसलों जैसे दलहन-तिलहन फसलों को लेकर किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्पादन और क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से देखा जाये तो खाद्य तेल के रूप में प्रयोग होने वाली फसलों में सरसों प्रमुख तिलहन फसलों...