Tuesday, April 30

Tag: BJP’s levelless politics on PSC results

पीएससी के नतीजों पर सवाल भाजपा की स्तरहीन राजनीति
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

पीएससी के नतीजों पर सवाल भाजपा की स्तरहीन राजनीति

कांग्रेस ने 2018 के पहले चयनित नेताओं, अधिकारियों तथा आपसी रिश्तेदारों की सूची जारी की प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के परीक्षा परिणाम आये है हम चयनित युवाओं को बधाई और शुभकामनायें देते है। दुर्भाग्य से भाजपा अपनी निम्नस्तरीय राजनीति के लिये इन बच्चों की योग्यता पर सवाल खड़ा कर रही हम इसकी कड़ी निंदा भी करते है। यह बेहद ही दुर्भाग्यजनक है कि मुद्दाविहीन भारतीय जनता पार्टी विशेष तौर पर इस प्रदेश के 15 साल तक मुख्यमंत्री रहा व्यक्ति राज्य लोकसेवा आयोग की चयनित सूची पर सवाल खड़ा कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी और डॉ. रमन सिंह बेहद ही गैर जिम्मेदाराना आरोप लगा रहे कि पीएससी में, नेताओं, अधिकारियों, व्यवसायियों के बच्चों के कुछ नाम चयनित हो गये है। रमन सिंह और भाजपा को आपत्ति है कि पीएससी में सगे भ...