Tuesday, April 30

Tag: Courtesy meeting of 10 women self help group members of Kabirdham district with President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कबीरधाम जिले की महिला स्व सहायता समूह के 10 सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग, देश-विदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कबीरधाम जिले की महिला स्व सहायता समूह के 10 सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

पंडरिया के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की दीदियों ने देखी नई दिल्ली का अमृत उद्यान कवर्धा 2 अप्रैल 2023। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से जिले की महिला स्व सहायता समूह की दस सदस्यों ने अमृत उद्यान का दर्शन कर सौजन्य भेट मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को महिला समूह के सदस्यों ने बिरन माला भेंट स्वरूप दिया। विगत दिवस 28 मार्च से 31 मार्च तक अमृत उद्यान राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली विशेष समूह के दर्शन के लिए खोला गया था। जिसमें 31 मार्च को स्व सहायता समूह विशेषकर आदिवासी, विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं के लिए निर्धारित किया गया था। इसी क्रम में जिले की महिला समूह की सदस्यों ने नई दिल्ली में उपस्थित होकर अमृत उद्यान का भ्रमण करते हुए राष्ट्रपति से मुलाकात की। कबीरधाम जिले से पंडरिया विकासखंड के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के श्रीमती धनमत, दशमी बाई, लक्ष्म...